Kangana Ranaut-Javed Akhtar की खत्म हुई लड़ाई, एक प्रोजेक्ट में साथ करेंगे काम
Kangana Ranaut-Javed Akhtar: खबर आई है कि कंगना रनौत और जावेद खान ने अपनी दुश्मनी खत्म कर ली है, जी हां! इस बात की जानकारी कंगना रनौत ने खुद दी है।;
Kangana Ranaut-Javed Akhtar
Kangana Ranaut-Javed Akhtar: बॉलीवुड की पंगा क्वीन कंगना रनौत अक्सर ही सुर्खियों में रहतीं हैं, वे किसी से भी पंगा लेने में बिल्कुल भी पीछे नहीं रहतीं, जी हां! अपने अब तक के करियर में कंगना रनौत कई लोगों संग पंगा ले चुकी हैं, जिनमें से एक जावेद अख्तर भी हैं। कंगना रनौत और जावेद अख्तर की लड़ाई बेहद पुरानी है, बता दें कि दोनों के बीच कानूनी लड़ाई चल ही रही थी, साथ ही दोनों ट्वीटर पर भी एक दूसरे को ताने मारने में पीछे नहीं हटते थे, लेकिन अब खबर आई है कि कंगना रनौत और जावेद खान ने अपनी दुश्मनी खत्म कर ली है, जी हां! इस बात की जानकारी कंगना रनौत ने खुद दी है। आइए विस्तार से बताते हैं।
जावेद अख्तर-कंगना रनौत की खत्म हुई लड़ाई (Kangana Ranaut-Javed Akhtar)
जावेद अख्तर और कंगना रनौत के बीच साल 2016 से अनबन चल रही है, जी हां! 2016 से ही दोनों के बीच कुछ न कुछ हो रहा है, वहीं सोशल मीडिया पर भी इनके बीच तू-तू, मैं-मैं हो जाती थी, लेकिन अब दोनों अपनी कानूनी लड़ाई खत्म कर, अपनी दुश्मनी को भी हमेशा के लिए खत्म कर चुके हैं। बताते चलें कि कंगना रनौत ने साल 2020 में सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद जावेद अख्तर के बारे में कई शॉकिंग खुलासे किए थे, जिसके बाद जावेद अख्तर चुप नहीं बैठे, उन्होंने कंगना रनौत के खिलाफ मानहानि का केस किया, इसके बाद कंगना रनौत ने भी जावेद अख्तर के खिलाफ मानहानि का केस कर दिया, जिसकी वजह से दोनों के बीच विवाद काफी बढ़ गया था।
हालांकि अब कंगना रनौत और जावेद अख्तर ने अपने इस विवाद को खत्म कर लिया है। बता दें कि दोनों ने कानूनी विवाद को खत्म करने का फैसला साल 2024 में ही ले लिया था, लेकिन कंगना रनौत कोर्ट पहुंच नहीं पाईं थी, इस वजह से अब जाकर इनके बीच चल रहा यह कानूनी विवाद खत्म हुआ। इस बात की जानकारी कंगना रनौत अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए थी। उन्होंने जावेद अख्तर के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की और साथ ही विवाद खत्म होने की जानकारी देते हुए कहा कि वे अपनी अगली फिल्म में जावेद अख्तर संग काम करने वालीं हैं।
कंगना रनौत का पोस्ट हुआ वायरल (Kangana Ranaut Post Viral)
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने अपने उस पोस्ट में लिखा, "आज जावेद जी और मैंने अपनी कानूनी लड़ाई (मानहानि मामला) को मध्यस्थता के जरिए खत्म कर लिया, इस मध्यस्थता में जावेद जी बहुत काइंड रहे। अब वे मेरे डायरेक्शन वाली अगली फिल्म के लिए गाने लिखने के लिए भी राजी हो गए हैं।"