शाहिद का नाम लेकर चिढ़ा रहे थे रणबीर, प्रियंका ने ऐसे कर दी बोलती बंद

इस वीडियो में रणबीर कपूर, प्रियंका चोपड़ा को सबके सामने चिढ़ाते नजर आ रहे हैं। वीडियो में मस्ती करने के मूड में नजर आ रहे रणबीर कपूर, प्रियंका चोपड़ा को शाहिद कपूर का नाम लेकर चिढ़ाते दिख रहे हैं। जिसके बाद वहां मौजूद सभी लोग हंसने लग जाते हैं।

Update: 2021-01-16 04:17 GMT
शाहिद का नाम लेकर चिढ़ा रहे थे रणबीर, प्रियंका ने ऐसे कर दी बोलती बंद

मुंबईः बॉलीवुड के सुपरस्टार्स की लिस्ट में प्रियंका चोपड़ा और रणबीर कपूर का भी नाम शामिल है। दोनों कलाकारों ने बॉलीवुड में कई हिट फिल्में दी हैं। दोनों के चाहने वालों की भी कोई कमी नहीं। इन दिनों रणबीर कपूर और प्रियंका चोपड़ा का एक थ्रोबैक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दोनों सितारे मस्ती करते दिख रहे हैं। इस वीडियो को फैन पेज से इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है।

ये भी पढ़ें: फियरलेस नाडिया: भारतीय सिनेमा में पुरुषों के वर्चस्वर को दी चुनौती, जानिए कहानी

एक दूसरे को टीज करते नजर आते दोनों स्टार्स

इस वीडियो में रणबीर कपूर, प्रियंका चोपड़ा को सबके सामने चिढ़ाते नजर आ रहे हैं। वीडियो में मस्ती करने के मूड में नजर आ रहे रणबीर कपूर, प्रियंका चोपड़ा को शाहिद कपूर का नाम लेकर चिढ़ाते दिख रहे हैं। जिसके बाद वहां मौजूद सभी लोग हंसने लग जाते हैं। थोड़ी देर बाद प्रियंका चोपड़ा भी कैटरीना कैफ के नाम से उन्हें चिढ़ाती हैं।

आपको बता दें कि एक समय पर शाहिद कपूर और प्रियंका चोपड़ा के लिंकअप की खबरें काफी सुर्खियों में रहती थीं। यही नहीं करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण' में शाहिद कपूर ने एक्सेप्ट भी किया था कि एक समय पर वह प्रियंका चोपड़ा को डेट कर रहे थे। शाहिद के इस खुलासे से हर कोई हैरान रह गया था।

ये भी पढ़ें : दुबई पहुंचे विवेक ओबराॅय को करना पड़ा मुश्किलों का सामना, ये बनी वजह

दरअसल, एक कार्यक्रम में दोनों सितारों को अपना परिचय दे रहे थे तभी रणबीर कपूर और प्रियंका चोपड़ा एक दूसरे को टीज करते हैं। रणबीर कपूर वीडियो में कहते दिख रहे हैं "हाय, मैं शाहिद कपूर.." इस पर प्रियंका भी शांत नहीं रहीं और उन्होंने कैटरीना कैफ का नाम लेकर रणबीर कपूर को शांत करा दिया। सोशल मीडिया पर प्रियंका और रणबीर का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और दोनों एक्टर्स के फैंस के बीच पसंद भी किया जा रहा है। वीडियो में दोनों ही स्टार किसी इवेंट में दिखाई दे रहे हैं।

Tags:    

Similar News