Randeep-Lin: अपनी दुल्हनिया संग मुंबई वापस लौटे रणदीप, एयरपोर्ट पर हुए स्पॉट, कपल की सादगी के दीवाने हुए फैंस

Randeep Hooda-Lin Latest Video: शादी के बाद रणदीप अपनी दुल्हनिया लिन को लेकर मुंबई वापस आ चुके हैं, दोनों को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया।

Report :  Shivani Tiwari
Update: 2023-11-30 17:51 GMT

Randeep Hooda-Lin Latest Video (Photo- Social Media)

Randeep Hooda-Lin Latest Video: बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा 29 नवंबर को अपनी गर्लफ्रेंड लिन लैशराम संग शादी के बंधन में बंध गए। अब दोनों ऑफिशियल तौर पर पति पत्नी बन चुके हैं। सोशल मीडिया पर रणदीप और लिन की शादी की तस्वीरें छाईं हुईं हैं और फैंस तारीफ करते नहीं थक रहें हैं। वहीं अब शादी के बाद रणदीप अपनी दुल्हनिया लिन को लेकर मुंबई वापस आ चुके हैं, दोनों को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया।

मुंबई एयरपोर्ट पर अपनी बीवी लिन संग स्पॉट हुए रणदीप

अभिनेता रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम की शादी की चर्चाएं अभी कम नहीं हुईं हैं, इंटरनेट पर शादी की तस्वीरें और वीडियोज फैंस द्वारा खूब शेयर किए जा रहें हैं। वहीं अब शादी के बाद यह न्यूली वेड्स कपल मुंबई वापस आ गया है। जी हां!! रणदीप और लिन को कुछ देर पहले ही मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आते ही छा गया है।


रणदीप और लिन की सादगी के कायल हुए फैंस

रणदीप और लिन ने पहले तो मणिपुर में मैतई रस्मों से शादी कर खूब सुर्खियां बटोरी और अब एयरपोर्ट पर भी दोनों की सादगी देख नेटीजेंस इस नए नवेले जोड़े की तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पा रहें हैं। रणदीप और लिन हाथों में हाथ थामे मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए, यही नहीं दोनों ने मीडिया के सामने जमकर पोज दिया और साथ ही शुक्रिया अदा भी किया। हालांकि इस दौरान रणदीप और लिन के लुक ने एकबार फिर चर्चा बटोर ली है। जी हां! यदि आपको लिन के लुक के बारे में बताएं तो वह रेड कलर के बेहद ही प्यारे सूट सेट में नजर आईं, जबकि रणदीप ऊपर से नीचे तक व्हाइट कलर के आउटफिट में दिखाई दिए। दोनों के चेहरे पर शादी का ग्लो साफ नजर आ रहा था। रणदीप और लिन के इस वीडियो पर फैंस उन्हें बधाई दे रहें हैं और साथ ही दोनों की सिंपलिसिटी की खूब तारीफ कर रहें हैं।

29 नवंबर को मणिपुर में रणदीप और लिन ने रचाई शादी

बताते चलें कि रणदीप और लिन ने अपने होमटाउन मणिपुर के इम्फाल में पारंपरिक रीति रिवाज में शादी रचाई। दोनों ने मैतई संस्कृति से विवाह कर जमकर सुर्खियां बटोरी, हर कोई इस कपल की तारीफ करता फिर रहा है, क्योंकि जहां आज कल लोग डेस्टिनेशन और ग्रैंड वेडिंग करते हैं, वहीं रणदीप ने अपने कल्चर को जारी रखा और बेहद ही साधारण और पारंपरिक तरह से सात फेरे लिए। इंटरनेट पर अभी भी शादी की तस्वीरों को लेकर चर्चा हो रही है। बताते चलें कि अब यह कपल मुंबई पहुंच चुका है तो ऐसे में एक-दो दिन के अंदर दोनों मुंबई में एक रिसेप्शन पार्टी रखेंगे, जहां तमाम बॉलीवुड स्टार्स के शामिल होने की आशंकाएं जताई जा रहीं हैं।

Tags:    

Similar News