Ranveer Singh 83 Teaser Out: रणवीर सिंह की फिल्म 83 का टीजर हुआ जारी, जानिए किस दिन रिलीज होगी फिल्म

Ranveer Singh 83 Teaser Out: रणवीर सिंह फिल्म में कपिल देव का रोल निभा रहे हैं। इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ दीपिका पादुकोणे भी हैं। दीपिका फिल्म में भी उनके पत्नी का ही रोल निभा रही हैं।

Newstrack :  Network
Update:2021-11-26 18:32 IST

कॉन्सप्टे फोटो (फोटो साभारः सोशल मीडिया)

Ranveer Singh 83 Teaser Out: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की टीम इंडिया के वर्ल्ड कर्प पर आधारित फिल्म 83 का टीजर (Ranveer Singh 83 Teaser Out) रिलीज हो गया है। सभी सिनेमाघरों में 24 दिसबंर को फिल्म रिलीज की जाएगी। रणवीर सिंह ने इंस्टाग्राम (Ranveer Singh Instagram) पर फिल्म 83 का एक वीडियो शेयर किया है। रणवीर सिंह फिल्म में कपिल देव का रोल निभा रहे हैं। इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ दीपिका पादुकोणे भी हैं। दीपिका फिल्म में भी उनके पत्नी का ही रोल (ranveer singh 83 movie cast) निभा रही हैं।

कई भाषा में रिलीज होगी फिल्म

बता दें कि कपिल देव के नेतृत्व में 1983 में इंडियन क्रिकेट टीम (ranveer singh upcoming movie 2021)  ने ऐतिहासिक जीत हासिल की थी। जिसकी कहानी पर यह फिल्म आधारित है।यह फिल्म (ranveer singh upcoming movie) हिंदी, तमिल, कन्नड़, तेलगू और मलयालम भाषा में रिलीज की जाएगी।

फिल्म के टीजर फैंस को आ रहे पसन्द

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के अलावा फिल्म में ताहिर राज भसीन, साकिब सलीम, एमी विर्क और पंकज त्रिपाठी जैसे बड़े स्टार्स भी शामिल हैं। फिल्म का टीजर फैंस को काफी पसंद आ रहा है। फैंस जल्द से जल्द फिल्म रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं।

भारतीय क्रिकेट के इतिहास का बड़ा दिन

बता दें कि 25 जून, 1983 को भारतीय क्रिकेट के इतिहास का बहुत बड़ा दिन है। इस दिन टीम इंडिया ने (ranveer singh 83 movie release date) वर्ल्ड कप जीता था। कपिल देव की कप्तानी में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को 43 रन से हराकर पहली बार विश्व कप हासिल किया था। इस मैच को देखने में सभी भारतीय फैंस के दिल तेजी से धड़कने लगे थे।

Tags:    

Similar News