OMG: प्रियंका से रणवीर ने की ऐसी बात, जो दीपिका को भी करेगा परेशान

Update: 2018-03-09 04:04 GMT

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह जल्द ही फिल्म गली ब्वॉय में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का निर्माण जोया अख्तर कर रही है और फिल्म में रणवीर के अपोजिट आलिया भट्ट है। 8 मार्च को विश्व में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। कई जगहों पर महिलाओं ने अपने होने का जश्न मनाया। इसी तरह फिल्म 'गली ब्वाय' के सेट पर भी फिल्म की पूरी टीम ने कुछ अलग ही तरह से इस दिन को सेलिब्रेट किया। दरअसल, फिल्म के सेट पर मौजूद टीम में सभी लड़कों ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर स्कर्ट पहनी।

Full View

इस बात का खुलासा खुद रणवीर सिंह ने किया है। कुछ देर पहले ही प्रियंका चोपड़ा ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक लाइव वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में प्रियंका और रणवीर सिंह आपस में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग करते हुए नजर आ रहे हैं और प्रियंका, रणवीर से पहला सवाल करती हैं कि तुमने आज क्या पहना है। इसका जवाब देते हुए कहा कि आज वो एक ग्रीन कलर की स्कर्ट पहने है। क्योंकि जोया चाहती थी कि सेट पर मौजूद सब लड़के स्कर्ट पहने।

Full View

Full View

रणवीर सिहं कुछ वक्त पहले फिल्म पद्मावत में नजर आए थे और इस फिल्म में उनकी एक्टिंग को दर्शकों ने काफी पसंद किया था. वहीं वह इस फिल्म की शूटिंग खत्म होने के बाद वह रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिम्बा' की शूटिंग शुरू करेंगे।

Full View

Tags:    

Similar News