RARKPK BO Collection: डूब गए करण जौहर के 160 करोड़, कुछ ऐसी रही बॉक्स ऑफिस पर उनकी वापसी

RARKPK BO Collection: हाल ही में, आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' रिलीज हुई है। आइए जानते हैं बॉक्स ऑफिस पर इनकी फिल्म कैसा प्रर्दशन कर रही है।

Update: 2023-07-30 06:40 GMT
Bollywood News (Image Credit: Instagram)

RARKPK BO Collection: बॉलीवुड के फेमस फिल्म मेकर करण जौहर की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' इस शुक्रवार 28 जुलाई 2023 को रिलीज हुई थी। फिल्म में आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की जोड़ी देखने को मिली है, लेकिन क्या ये जोड़ी दर्शकों को पसंद आ रही है? क्या ये कहानी और करण जौहर का निर्देशन लोगों के दिलों को छू रहा है? आइए जानते हैं।

कैसा रहा फिल्म के दूसरे दिन का कलेक्शन

करण जौहर ने फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' के 7 साल बाद निर्देशन में कमबैक किया है। ऐसे में कई लोगों का यह कहना था कि करण जौहर अपने इस कमबैक में सक्सेफुल नहीं होंगे, लेकिन फिल्म के रिलीज होने के बाद यह बाद गलत होती दिखाई दे रही है। जी हां...फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म ने अपने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर लगभग 11.10 करोड़ रुपए का कलेक्स किया था। वहीं, अपने दूसरे दिन फिल्म ने 16 करोड़ रुपए की कमाई की है। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि करण जौहर का कमबैक सक्सेसफुल रहा है। बता दें कि फिल्म ने अब तक कुल 27.10 करोड़ का कलेक्शन किया है और अभी तो फिल्म को रिलीज हुए केवल 2 दिन ही हुए हैं।

वीकेंड पर हो सकती है तगड़ी कमाई

160 करोड़ के बजट में बनी फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' ने दो दिन के हिसाब से अच्छा-खासा कलेक्शन कर लिया है, लेकिन उम्मीद है कि फिल्म वीकेंड पर काफी तगड़ी कमाई कर सकता है। आज रविवार का फायदा फिल्म को मिल सकता है, लेकिन देखना यह होगा कि क्या वाकई फिल्म वीकेंड पर अच्छा कलेक्शन करेगी।

क्या है फिल्म की कहानी?

फिल्म की कहानी की बात करें, तो यह एक ऐसे कपल की कहानी है, जो एक-दूसरे से बिल्कुल अलग-अलग है, लेकिन ये प्यार में पड़ जाते हैं। हालांकि, शादी करने के लिए इन्हें कई पापड़ बेलने पड़ते हैं। फिल्म में रणवीर सिंह एक तेज तर्रार पंजाबी लड़के रॉकी रंधावा के किरदार में है।

वहीं, आलिया भट्ट एक बंगाली टीवी पत्रकार रानी चटर्जी के रोल में नजर आ रही हैं। फिल्म में आलिया और रणवीर के अलावा धर्मेंद्र, शबाना आजमी और जया बच्चन मुख्य भूमिका में है। फिल्म को देशभर में 32 सौ से ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है।

Tags:    

Similar News