Ratan Tata Video: रतन टाटा की डायमंड से बनाई गई तस्वीर, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल, देखें

Ratan Tata Diamond Portrait Video Viral : रतन टाटा जी के निधन के बाद उनके एक फैन ने बनाया हीरों से जड़ी हुई उनकी तस्वीर, वीडियों हुआ सोशल मीडिया पर वायरल

Report :  Shikha Tiwari
Update:2024-10-12 14:45 IST

Ratan Tata Diamond Portrait Video Viral

Ratan Tata Diamond Portrait Video Viral: भारत के प्रसिद्ध उद्योगपति और समाजसेवी रतन टाटा जी का 9 अक्टूबर 2024 को निधन हो गया। जिसके बाद से उनके चाहने वालों की आँखें नम हो गई है। रतन टाटा जी वास्तव में भारत के लिए रत्न के समान थे। उन्होंने भारत के लिए वो कार्य किया है। जो शायद ही कोई कर पाएगा। रतन टाटा जी ना केवल एक बिजनेसमैन ही हैं। अपितु रतन टाटा जी एक ऐसे व्यक्ति हैं। जिनका नाम दुनियाभर में सबसे ज्यादा दान करने वाले उद्योगपति में आता है। रतन टाटा जी की सरलता और उनके व्यक्तित्व की वजह से वो हमेशा के लिए अमर हो गए हैं। जबतक ये दुनिया रहेगी, तब तक Ratan Tata जी का नाम रहेगा। रतन टाटा जी के व्यक्तित्व की वजह से उनको चाहने वालों की भी दुनिया भर में कमी नहीं है। यहीं वजह है कि रतन टाटा के चाहने वाले ने उनकी हीरे की तस्वीर बनाई है। 

सूरत के व्यापारी ने रतन टाटा जी की बनाई हीरे की तस्वीर (A Surat Merchant Made Ratan Tata Diamond Portrait Video Viral)-

रतन टाटा जी भले ही दुनिया को अलविदा कह गए हो। लेकिन वो हमेशा अपने चाहने वालों के दिलों में जिंदा रहेंगे। यही वजह हैं कि आज रतन टाटा जी के जाने के बाद उनके चाहने वालें अपने तरीके से उनको श्रद्धांजलि दे रहे हैं। उन्हीं में से एक सूरत के व्यापारी ने रतन टाटा जी की तस्वीर बनाई है। रतन टाटा जी का जैसा नाम वैसे ही व्यापारी ने उनकी तस्वीर को अनमोल बना दिया है। सूरत के इस व्यापारी ने रतन टाटा जी के तस्वीर में हीरें का प्रयोग किया हुआ है।  इनकी पूरी तस्वीर हीरें से जड़ी हुई हैं। सूरत के व्यापारी द्वारा रतन टाटा जी के लिए डायमंड की बनाई गई ये पेंटिंग सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। और इस व्यापारी की हर कोई तारीफ कर रहा है। गजब की कलाकृति है। जैसा की आप इस वीडियो में देख सकते हैं। रतन टाटा जी के इस तस्वीर को बनाने के लिए सूरत के व्यापारी ने 1100 अमेरिकी डायमंड का प्रयोग किया है। 


रतन टाटा जी के देहांत के बाद टाटा ग्रुप का नया चेयरमैन रतन टाटा के सौतेले भाई नोवल टाटा जी बन गए हैं। 

Tags:    

Similar News