Republic Day के ये गाने: आंखों में आंसू ला देंगे आपके, यहां सुनें देशभक्ति सॉन्ग

26 जनवरी को टीवी से लेकर रेडियो तक पर देशभक्ति के गाने बजते रहते हैं, जो लोगों में लोगों में देशभक्ति का जज्बा पैदा करते हैं और हमारी सेना व सैनिकों के संघर्ष और बलिदान को दिखाते हैं।

Update: 2021-01-25 13:47 GMT
Republic Day के ये गाने: आंखों में आंसू ला देंगे आपके, यहां सुनें देशभक्ति सॉन्ग

मुंबई: इस साल भारत अपना 72वां गणतंत्र दिवस (Republic Day 2021) मनाने जा रहा है। आज ही के दिन 1950 में भारत का संविधान लागू हुआ था। ये ऐसा दिन है, जब सभी देशवासी देशभक्ति के रंग में डूबे होते हैं। 26 जनवरी को टीवी से लेकर रेडियो तक पर देशभक्ति के गाने बजते रहते हैं, जो लोगों में लोगों में देशभक्ति का जज्बा पैदा करते हैं और हमारी सेना व सैनिकों के संघर्ष और बलिदान को दिखाते हैं।

आज हम आपको कुछ ऐसे ही गानों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो देशभक्ति से भरे हुए हैं-

ऐ वतन तेरे लिए

बॉलीवुड फिल्म 'कर्मा' का गाना 'ऐ वतन तेरे लिए' हर देशवासी की जुबान पर मानो छाया हुआ है। गणतंत्र दिवस हो या स्वतंत्रता दिवस इस गाने को जरूर सुना जाता है। इस गाने को मोहम्मद अजीज, कविता कृष्णमूर्ति ने मिलकर गाया है।

Full View

यह भी पढ़ें: वरुण धवन फैमिली संग मुंबई रवाना, अलीबाग से निकलते वक्त हुए स्पॉट

संदेशें आते हैं

साल 1997 में आई फिल्म 'बॉर्डर' का गाना 'संदेशे आते हैं....' आज भी खूब ज्यादा सुना जाता है। इस गाने के जरिए मानो सैनिकों के दिल की बात बखूबी कही गई हो। ये गाना भारतीय जवानों के संघर्ष, बलिदान के बारे में बताता है। इस गाने को सोनू निगम और रूप कुमार राठौड़ ने गाया है।

Full View

ये देश है वीर जवानों का

फिल्म 'नया दौर' का गाना 'ये देश है वीर जवानों का' हर देशभक्ति कार्यक्रम में चार चांद लगा देता है। यह Republic Day हो या अन्य कोई देशभक्ति कार्यकर्म हर मौके पर चार चांद लगा देता है। इस गाने को सिंगर मोहम्मद रफी ने गाया है और उनका साथ दिया है बलबीर ने।

Full View

ऐसा देश है मेरा

शाहरुख खान और प्रीति जिंटा की मशहूर फिल्म वीर जारा का मशहूर गाना 'ऐसा देश है मेरा' आज भी सबकी जुबान पर छाया है। इस गाने में देश की खूबसूरती का बहुत ही सुंदर तरीके से बखान किया गया है। इस गाने को कुमार सानू और अल्का यागनिक ने गाया है।

Full View

यह भी पढ़ें: इंडस्ट्री में छाया मातम: बिग बॉस फेम एक्ट्रेस ने किया सुसाइड, फैंस में शोक की लहर

ऐ वतन

बॉलीवुड के मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह की आवाज में गाया गया, फिल्म राजी का गाना 'ऐ वतन' देशवासियों के आंखों में आंसू लाने का काम करता है। इस गाने से सभी के अंदर देशभक्ति का जज्बा जगता है। इस गाने के बोल गुलजार ने लिखे हैं, जबकि म्यूजिक शंकर एहसान लॉय ने दिया है।

Full View

तेरी मिट्टी

साल 2019 में आई फिल्म 'केसरी' का गाना 'तेरी मिट्टी' ने सभी के दिलों को पल में छू लिया। इस गाने के रिलीज होते ही दर्शकों ने इसे बेशुमार प्यार दिया। इस गाने को सुनकर आपकी आंखों में आंसू आना तय है। इस गाने में एक सैनिक के बलिदान के बारे में बताया गया है। इस गाने के बोल मनोज मुतंशिर ने दिए हैं, जबकि गाया बी प्राक ने है।

Full View

यह भी पढ़ें: 1 करोड़ का इनाम: तांडव पर करणी सेना का ऐलान, जीभ काट कर ले आओ

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News