Rithvik Dhanjani बनेंगे Bigg Boss 18 का हिस्सा, खुद कर दिया रिवील

Rithvik Dhanjani In Bigg Boss 18: ऋत्विक धनजानी का नाम भी सामने आया और मीडिया रिपोर्ट्स द्वारा दावा किया गया कि वे Bigg Boss के कन्फर्म कंटेस्टेंट हैं, लेकिन अब सच सामने आ चुका है|

Report :  Shivani Tiwari
Update:2024-09-24 13:20 IST

Rithvik Dhanjani In Bigg Boss 18

Rithvik Dhanjani In Bigg Boss 18: सलमान खान द्वारा होस्ट किया जाने वाला रिएलिटी शो अपने नए सीजन के साथ लौट आया है, जी हां! हम बात कर रहें हैं "बिग बॉस" की। बिग बॉस सीजन 18 का आगाज 6 अक्टूबर से होने वाला है। बीते दिन ही बिग बॉस 18 का प्रोमो (Bigg Boss 18 Promo) जारी किया गया, जिसे देख दर्शकों की एक्साइटमेंट लेवल काफी बढ़ चुकी है। जैसा कि आप सब जानते हैं कि जब से बिग बॉस 18 की चर्चा हो रही है, तभी से कई एक्टर्स के नाम सामने आ रहें हैं, जो बिग बॉस 18 का हिस्सा बन सकते हैं, वहीं ऋत्विक धनजानी का नाम भी सामने आया और मीडिया रिपोर्ट्स द्वारा दावा किया गया कि वे कन्फर्म कंटेस्टेंट हैं, लेकिन अब सच सामने आ चुका है, जी हां! ऋत्विक ने खुद सच का खुलासा कर दिया है।

ऋत्विक धनजानी नहीं बनेंगे बिग बॉस 18 का हिस्सा (Bigg Boss 18 Latest Update)

अभिनेता ऋत्विक धनजानी छोटे पर्दे के एक जाने माने अभिनेता हैं, हालांकि लंबे समय से वे पर्दे से दूर हैं, उनके फैंस इंतजार में हैं कि कब उनका कोई नया प्रोजेक्ट आयेगा, जब खबर आई कि ऋत्विक धनजानी बिग बॉस 18 में नजर आएंगे, फैंस खुश हो गए थे, लेकिन अब ऋत्विक धनजानी ने खुद मना कर दिया है कि वे बिग बॉस 18 का हिस्सा नहीं हैं। जी हां! उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक नोट शेयर किया, जिसे देख फैंस निराश हो गए हैं।


ऋत्विक धनजानी ने सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उनके बिग बॉस 18 का हिस्सा बनने की खबर लिखी हुई है, इस खबर के साथ ऋत्विक धनजानी ने कैप्शन में लिखा, "फेक न्यूज अलर्ट...गलत खबर..बिग बॉस मेरे लिए नहीं है..मेरे बहुत से काम आने वाले हैं और यही मुझे पसंद है। मीडिया से रिक्वेस्ट कर रहा हूं कि मेरे नाम हेडलाइंस में लिख कर गलत खबरें ना फैलाए। बहुत सी और अच्छी चीजें हैं बात करने के लिए।" ऋत्विक धनजानी के इस पोस्ट से तो साफ हो गया है कि वे बिग बॉस 18 का हिस्सा नहीं बनेंगे। फिलहाल अब दर्शक बेसब्री से बिग बॉस 18 के फाइनल कंटेस्टेंट्स लिस्ट का इंतजार कर रहें हैं, जो जल्द ही दर्शकों के सामने आने वाली है।



 


Tags:    

Similar News