'रॉक ऑन 2' का नया गाना 'जागो' हुआ रिलीज, झूमने पर कर देगा मजबूर

Update: 2016-09-14 12:03 GMT

मुंबई: ‘रॉक ऑन’ की जबरदस्त सफलता के बाद फरहान अख्तर की अपकमिंग फिल्म ‘रॉक ऑन 2’ भी ऑडियंस को जमकर झुमाने के लिए तैयार है। इस फिल्म का पहला गाना ‘जागो...’ रिलीज हो चुका है। इस नए गाने में फरहान अख्तर और उनका पूरा बैंड फुल एनर्जी के साथ झूमता-गाता नजर आ रहा है। इस एक गाने में आपको कई तरह की वैरायटी देखने को मिलेंगी।

‘रॉक ऑन 2’ के इस गाने में फरहान अख्तर, प्राची देसाई, श्रद्धा कपूर, शशांक अरोड़ा और पूरब कोहली जैसे स्टार्स हैं। बता दें कि श्रद्धा कपूर और शशांक के अलावा बाकी स्टार्स इस फिल्म के पहले पार्ट ‘रॉक ऑन’ में भी नजर आए थे और ऑडियंस ने पसंद भी खूब किया था।

क्या है इस गाने में ख़ास

गाने ‘जागो’ को शंकर-एहसान-लॉय ने कंपोज किया है। इस फिल्म के म्यूजिक एल्बम को 17 सितंबर को रिलीज किया जाएगा। इस गाने में फरहान अख्तर बिना पानी के ही एक बोट में तैरते नजर आ रहे हैं इस गाने में जिस तरह से फरहान के गाने को सुनने के लिए लोग क्रेजी दिखाई दे रहे हैं, उसी तरह से शायद लोग गाने को सुनने के बाद सच में हो जाएंगे।

आगे की स्लाइड में सुनिए 'जागो' गाना

Full View

Tags:    

Similar News