Singham Again Release Date: सिंघम अगेन के मेकर्स का बड़ा फैसला- नहीं बदलेगी रिलीज डेट

Singham Again Release Date: रोहित शेट्टी अपनी सिंघम अगेन की रिलीज डेट पोस्टपोन नहीं कर रहें हैं, यानी कि दिवाली पर सिंघम अगेन और भूल भुलैया 3 के बीच टक्कर होना तय हैं।

Report :  Shivani Tiwari
Update:2024-09-18 13:02 IST

Singham Again Release Date

Singham Again Release Date: रोहित शेट्टी की अपकमिंग एक्शन फिल्म "सिंघम अगेन" लगातार सुर्खियों में है, बीते दिन ही खबरें आईं थीं कि रोहित शेट्टी अपनी इस फिल्म की रिलीज डेट पोस्टपोन कर रहें हैं, क्योंकि उसी दिन ही कार्तिक आर्यन की "भूल भुलैया 3" भी रिलीज हो रही है। लेकिन अब आई ऑफिशियल जानकारी के मुताबिक रोहित शेट्टी की फिल्म "सिंघम अगेन" दीवाली पर ही रिलीज हो रही है, जी हां! रोहित शेट्टी अपनी फिल्म की रिलीज डेट पोस्टपोन नहीं कर रहें हैं, यानी कि दिवाली पर सिंघम अगेन और भूल भुलैया 3 के बीच टक्कर होना तय हैं।

सिंघम अगेन नहीं होगी पोस्टपोन (Singham Again Not Getting Postponed)

रोहित शेट्टी की सिंघम की तीसरी फ्रेंचाइजी के लिए दर्शक काफी ज्यादा उत्सुक हैं। फिल्म की रिलीज डेट काफी पहले ही अनाउंस कर दी गई थी, जिसके मुताबिक सिंघम अगेन 1 नवंबर को बड़े पर्दे पर दस्तक देंगी, लेकिन इसी दिन ही कार्तिक आर्यन की हॉरर कॉमेडी फिल्म "भूल भुलैया 3" भी रिलीज हो रही है, जिससे बॉक्स ऑफिस पर दोनों फिल्मों के बीच कांटे की टक्कर होने वाली थी, लेकिन बीते दिन खबरें आईं कि रोहित शेट्टी अब "सिंघम अगेन" की रिलीज डेट आगे खिसका रहें हैं। बताया गया कि रोहित शेट्टी ऐसा कार्तिक आर्यन के कहने पर कर रहें हैं, कार्तिक आर्यन ने रोहित शेट्टी से रिक्वेस्ट की थी कि वे अपनी फिल्म को पोस्टपोन कर दे, ताकी दोनों ही फिल्मों को नुकसान का सामना ना करना पड़े।

हालांकि अब सिंघम अगेन की रिलीज डेट पर ऑफिशियल जानकारी सामने आ चुकी है, ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने खुद सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट शेयर कर बता दिया कि इन खबरों में कितनी सच्चाई है। तरण आदर्श के पोस्ट के मुताबिक रोहित शेट्टी की फिल्म पोस्टपोन नहीं होगी, यहां तक कि डेट भी वही रहेगी, यानी कि सिंघम अगेन 1 नवंबर को ही रिलीज की जायेगी।

सिंघम अगेन स्टार कास्ट (Singham Again Star Cast)

रोहित शेट्टी की सिंघम की तीसरी फ्रेंचाइजी पहले की दोनों फ्रेंचाइजी से काफी शानदार होने वाली है। जी हां! सिंघम अगेन एक मल्टीस्टारर फिल्म है, जिसमें बेहतरीन कलाकारों की टुकड़ी है। अजय देवगन, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, टाइगर श्रॉफ, जैकी श्रॉफ, अर्जुन कपूर, दीपिका पादुकोण और करीना कपूर जैसे एक्टर्स फिल्म में नजर आयेंगे। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनीं फिल्म एक्शन से भरपूर होने वाली है।

Tags:    

Similar News