बेबी तैमूर के साथ घर लौटीं करीना कपूर, सैफीना ने यूं किया फैंस का अभिवादन

Update: 2016-12-23 03:48 GMT

मुंबई: बॉलीवुड के नवाब खानदान में छोटे नवाब के आने के बाद जश्न का माहौल है। चारों ओर से सैफ अली खान और करीना कपूर खान को बधाइयां मिल रही हैं। सैफीना ने अपने बेटे का नाम 'तैमूर अली खान पटौदी' रखा है। वहीं करीना कपूर खान को दो दिन बाद हॉस्पिटल से छुट्टी मिल गई है। करीना कपूर खान मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में एडमिट थी। छुट्टी मिलने के बाद करीना कपूर खान अपने बेबी तैमूर अली खान पटौदी के साथ बांद्रा स्थित घर वापस आ गई हैं।

यह क्यूट कपल अपने न्यू बॉर्न बेबी के साथ घर की बालकनी पर फैंस का अभिवादन करने आया। दोनों बेबी के साथ काफी खुश नजर आ रहे थे। सैफ अली खान के पहली वाइफ अमृता सिंह से दो बच्चे बेटी सारा और इब्राहीम हैं।

आगे की स्लाइड में देखिए कैसे मीडिया से अभिवादन करने आए सैफीना

आगे की स्लाइड में देखिए सैफीना की ख़ुशी

 

Tags:    

Similar News