इस डायरेक्टर की पत्नी मांजती है घरों में बर्तन, इनकी फिल्म ने कमाई के तोड़े हैं कई रिकॉर्ड

Update: 2018-01-30 04:55 GMT

मुंबई: मराठी फिल्म इंडस्ट्री में पिछले वर्ष रिलीज हुई फ़िल्म सैराट ने मराठी सिनेमा के कमाई के सभी रिकार्ड तोड़ दिए थे। इस फिल्म का हिंदी रीमेक भी बन रहा है जिसमें जाहन्वी कपूर डेब्यू करने वाली है। इस फिल्म ने मराठी फिल्म इंड्रस्ट्री में सबसे ज्यादा कमाई करने का ख़िताब अपने नाम किया था। इस फिल्म ने कई रिकॉर्ड बनाते हुए सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म का खिताब अपने नाम किया था।मराठी फिल्म इंडस्ट्री के फिल्मफेयर अवार्ड्स में फ़िल्म सैराट के डायरेक्टर नागराज मंजुले को बेस्ट डायरेक्टर के अवार्ड से सम्मानित किया गया है।

 

मराठी फिल्म इंडस्ट्री के अब नागराज जाने माने डायरेक्टर बन गए हैं। जितना वह फिल्मो से सुर्खियों में रहते है उतना ही वह अपनी प्रसनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहते है। नागराज की रियल लाइफ काफी विवादित रही है। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि पति के डायरेक्टर होने के बावजूद उनकी पत्नी सुनीता लोगो के घरो के बर्तन धोने पर मजबूर हैं।सुनीता नागराज की एक्स वाइफ हैं। फिल्म सैराट के सुपरहिट होने के बाद सुनीता चर्चा में आई थी। सुनीता नें नागराज पर उत्पीड़न का केस दर्ज किया था।

Tags:    

Similar News