फिर सोशल मीडिया पर छाए भाईजान, सलमान खान ये अंदाज जीत लेगा आपका भी दिल
Salman khan Usha Uthup Video: सोशल मीडिया पर सलमान खान का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद एक बार फिर भाईजान की जमकर तारीफ हो रही है। आइए आपको भी दिखाते हैं ये वीडियो।;
Salman khan Usha Uthup Video: सलमान खान लाखों दिलों में बसते हैं और इस बात में कोई शक नहीं है। फिर चाहे वो भाईजान के फैंस हो या फिर इंडस्ट्री का कोई भी बड़ा डायरेक्टर या एक्टर। सलमान खान का नम्र और शांत बर्ताव हर किसी का दिल जीत लेता है। अब सोशल मीडिया पर एक बार फिर सलमान खान का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में सलमान खान का अंदाज देख फैंस एक बार फिर भाईजान पर अपना दिल हार बैठे हैं। आइए आपको भी दिखाते हैं इस वीडियो में क्या है?
वायरल हुआ सलमान खान का नया वीडियो
दरअसल, वायरल हो रहे इस वीडियो में सलमान खान एक इवेंट से वापस जाते हुए नजर आ रहे हैं। उनके साथ उनकी पूरी सिक्योरिटी नजर आ रही है। इसी बीच सलमान खान की नजर दिग्गज सिंगर ऊषा उत्थुप पर पड़ती है। वह व्हीलचेयर पर नजर आती हैं। सलमान उनकी ओर आगे बढ़ते हैं और उनके पैरे छूते हैं और उन्हें प्यार से गले लगाते हैं। सुपरस्टार पूरी इज्जत और सम्मान के साथ उनका हाथ पकड़कर बातें करते हए नजर आते हैं। अब सलमान खान का ऐसा व्यवहार देख फैंस उनकी जनकर तारीफ कर रहे हैं।
सलमान खान ने फिर जीता फैंस का दिल
अब वीडियो के सामने आते ही फैंस सोशल मीडिया पर सलमान खान की जमकर तारीफ कर रहे हैं। जहां एक यूजर ने कमेंट किया- 'मेरा दिल इस आदमी के लिए।' एक अन्य यूजर ने लिखा- 'भाई हमेशा दिल जीत लेते हैं।' एक यूजर ने लिखा- 'सलमान का दिल सोने का है। सलमान खान अक्सर लोगों की मदद करते हुए नजर आते हैं। उन्होंने इंडस्ट्री में भी कई लोगों को मौका दिया है। वाह भाई वाह!'
आखिरी बार 'टाइगर 3' में नजर आए थे सलमान
बता दें कि सलमान खान को आखिरी बार फिल्म 'टाइगर 3' में देखा गया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा कलेक्शन था। हालांकि, 'टाइगर 3' से काफी ज्यादा उम्मीद थी, लेकिन फिल्म उस उम्मीद पर नहीं उतर सकी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही और 400 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया, लेकिन फिल्म में शाहरुख खान का कैमियो भी फिल्म को ब्लॉकबस्टर नहीं बना पाया। बता दें कि फिल्म में सलमान खान के साथ कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी भी मुख्य भूमिका में थे।