Salman Khan Dance Video: सलमान खान का बेहद पुराना वीडियो आपने आजतक नहीं देखा होगा, वीडियो में एक्टर बच्चे को गोद में उठाकर डांस कर रहे

सलमान खान का डांस मूव हमेशा ट्रेंड करता है। लेकिन क्या आपने सल्लू मियां को किसी बच्चे के डांस को देख झूमते देखा होगा?

Written By :  Priya Singh
Update:2021-12-29 14:53 IST

फोटो साभार : सोशल मीडिया

Salman Khan : अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) को डांस करते देखना अपने आप में एक मनोरंजन है। सलमान जो भी डांस स्टेप करते हैं वो लोकप्रिय हो जाता है और ट्रेंड करने लगता है। गाना 'ओ ओ जाने जाना', ' हुर - हुर दबंग', 'स्वैग से करेंगे सबका स्वागत', आदि अभिनेता के फेमस डांस स्टेप में से एक है। अभिनेता के इस डांस स्टेप को सभी फॉलो करते हैं। लेकिन हम आपके लिए सलमान खान का एक ऐसा वीडियो लेकर आए हैं। जिसे आपने शायद इससे पहले कभी न देखा हो। सलमान का यह वीडियो फिल्म या फेमस एलब्म का नहीं है।

सलमान का यह पुराना डांस वीडियो बेहद दिलचस्प है

अभिनेता सलमान खान का यह अनदेखा वीडियो बेहद पुराना है। वीडियो में उन्हें माइक पकड़कर डांस करते देखा जा सकता है। इस वीडियो में वो अपने फिल्म 'साजन' के लोकप्रिय गाना 'देखा है पहली बार' पर झुमते नजर आ रहे हैं। इस गाने में प्रसिद्ध गायिका अल्का याग्निक ने आवाज दी है। गाना नब्बे के दशक में खूब लोकप्रिय हुआ था। वीडियो में एक महिला गायक इस गाने को गा रही हैं। वहीं कुछ म्यूजिक आर्टिस्ट इसपर संगीत दे रहे हैं। जबकि सलमान खान इसपर डांस करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में सलमान इस गाने को इतना एन्जॉव्य करते हैं कि वो मस्ती - मस्ती में एक बच्चो को गोद में उठाकर डांस करने लगते हैं।

Full View

फिल्म 'साजन' ने नब्बे के दशक में खूब सुर्खियां बटोरी थी

सलमान खान के फिल्म 'साजन' (Saajan) की बात करें, तो इस फिल्म में उनके अलावा अभिनेत्री माधुरी दिक्षित( Madhuri Dixit), संजय दत्त ( Sanjay Dutt) और कादर खान (Kadar Khan) अहम भूमिका के किरदार में दिखाई दिए थें। फिल्म ने बॉक्सऑफिस पर 18 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म का हर गाना फेमस हुआ था और यह आज भी सभी दर्शकों के जुबान पर है। फिल्म के गाने की बात हो ही रही है, तो बता दें कि फिल्म के म्यूजिक डायरेक्टर बहुप्रसिद्ध म्यूजिक जोड़ा नदीम - श्रवण, समीर अंजान और नदीम सैफी थें। फिल्म को डायरेक्ट निर्देशक लॉरेंस डीसूजा ने किया था।

सलमान खान के आगामी फिल्म के बारे में जानें

इससे पहले भी सलमान खान के स्टेज परफॉरमेंस को सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया गया है। सलमान के एक्टिंग से लेकर उनके डायलॉग और डांस तक को दर्शकों की सराहना मिलती है। सलमान खान के वर्कफ्रंट की बात करें , तो वो अगले साल यानी की 2022 में फिल्म 'टाइगर 3 ' (Tiger 3) में दिखाई देंगे। इस फिल्म को अली अब्बास जफर निर्देशित कर रहे हैं। फिल्म में कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) लीड रोल में हैं। फिल्म फरवरी, 2022 में रिलीज होगी। इसके अलावा सलमान निर्देशक अद्वैत चंदन की फिल्म 'लाल सिंह चड्डा ' (Laal Singh Chadda) में दिखाई देंगे। यह फिल्म 14 अप्रैल, 2022 को रिलीज होगी। फिल्म में अभिनेता आमिर खान और करीना कपूर (Kareena Kapoor) लीड रोल में हैं। जबकि सलमान का इसमें स्पेशल अपीयरेंस है।

Tags:    

Similar News