Salman Khan की बहन अर्पिता ने दी ईद की पार्टी, कई सेलेब्स हुए शामिल, शहनाज़ गिल पर टिकी सभी की नज़र

Salman Khan की बहन अर्पिता ने अपने घर पर ईद की पार्टी दी जिसमे बड़े-बड़े स्टार्स ने शिरकत की। इस पार्टी में सबसे ज़्यादा लाइमलाइट Shehnaaz Gill ने बटोरी।

Written By :  Shweta Srivastava
Newstrack :  Network
Update: 2022-05-04 12:31 GMT

Arpita Khan's Eid Party (Image Credit-Social Media)

Celebrities Eid Party: सलमान खान की बहन अर्पिता ने अपने घर पर ईद की पार्टी दी जिसमे बड़े-बड़े स्टार्स ने शिरकत की। इस पार्टी में सबसे ज़्यादा लाइमलाइट शहनाज़ गिल ने बटोरी।

शहनाज़ ने काले रंग का बेहद खूबसूरत सूट पहना था। उनका एक वीडियो भी तेज़ी से वायरल हो रहा है जिसमे वो सलमान खान के साथ गले लगते और ये कहते दिख रहीं हैं कि सलमान खान मुझे मेरी कार तक छोड़ कर आएंगे। इस पर सलमान खान मुस्कुराते हैं और उनकी कार के बारे में पूछते है और शहनाज़ को कार में बिठा देते हैं। आप भी देखिये ये वीडियो।

इस पार्टी में बिंदास और बोल्ड कंगना रनौत भी पहुंचीं थीं। कंगना सफ़ेद शरारा सूट में बेहद खूबसूरत लग रहीं थी। गौरतलब है कि जल्द ही कंगना की फिल्म धाकड़ रिलीज़ होने वाली है।

इस खास मौके पर कियारा अडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा को साथ देखा गया जिससे दोनों के अलग होने की खबर को झुठला दिया है। दोनों के फैंस उन्हें साथ देख कर काफी खुश नज़र आ रहे हैं।

ईद की पार्टी एन्जॉय करने रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण भी पहुंचे। जहाँ दीपिका ने ब्लैक कलर का खूबसूरत सूट पहना था वहीँ उनके बिलकुल उलट रणवीर सिंह अपने अतरंगी अंदाज़ में नज़र आये। उन्होंने मल्टीकलर की शर्ट और सिर पर हैट लगाई हुई थी।

करिश्मा कपूर मनीष मल्होत्रा और करण जौहर भी साथ में पोज़ देते नज़र आये। इस दौरान करिश्मा कपूर ने प्याज़ी कलर का सूट पहना था तो वही मनीष मल्होत्रा और करण जौहर ने कुरता पायजामा पहना था।

सुष्मिता सेन भी अपनी बेटी के साथ इस मौके पर शरीक होने पहुंचीं। सुष्मिता ने गहरे गुलाबी रंग का खूबसूरत सूट पहना हुआ था।

सलमान खान ने इस खास मौके पर जैकलिन फर्नांडीस के साथ पोज़ दिए साथ ही सलमान ने सभी मीडिया कर्मियों को भी साथ बुला कर पोज़ दिया।

सलमान खान के भाई सोहेल खान काफी केशुअल अवतार में नज़र आये उन्होंने वाइट टी शर्ट और जींस पहनी थी।

सलमान खान के खास दोस्त मीका सिंह भी ईद की बधाई देने पहुंचे। 

मीका ने इस मौके पर गाना भी गया वो त्यौहार के पूरे मूड में नज़र आये। सलमान खान और सभी सितारों ने काफी एन्जॉय किया।

Tags:    

Similar News