Sapna Choudhary ने फिर लगाई स्टेज पर अपने ठुमकों से आग, वीडियो हो रहा वायरल

सपना चौधरी जब भी स्टेज पर आतीं हैं वो आग लगा देतीं हैं। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा देता है अब ऐसा ही एक सपना का वीडियो इंटरनेट के पारे को बढ़ा रहा है।

Update: 2022-05-21 12:24 GMT

Sapna Choudhary Latest Video (Image Credit-Social Media)

Sapna Choudhary Latest Video : सपना चौधरी (Sapna Choudhary) जब भी स्टेज पर आतीं हैं वो आग लगा देतीं हैं। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा देता है अब ऐसा ही एक सपना का वीडियो इंटरनेट के पारे को बढ़ा रहा है।

सपना चौधरी ने अपनी लेटेस्ट पर्फोर्मस का ये वीडियो अपने इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया है जिसमे सपना जमकर लटके झटके लगा रहीं हैं। नारंगी और लाल रंग के सूट ,में सपना बेहद खूबसूरत लग रहीं हैं। उन्होंने अपने बालों को बांध रखा है। सपना लपेटे सॉन्ग पर मदमस्त हो कर डांस करतीं दिख रहीं हैं।

सपना चौधरी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहतीं हैं और स्टेज परफॉरमेंस भी करतीं हैं। जिससे वो हमेशा अपने फैंस के साथ जुडी रहतीं हैं। वहीँ अब सपना ने अपना एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है।

सपना चौधरी अपने फैंस के दिलों में अपनी खास जगह रखतीं हैं। यही वजह है कि सपना के कोई भी वीडियो अपलोड करते ही वो इंटरनेट पर ट्रेंड करने लगता है। अब ऐसा ही एक वीडियो सपना ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया है। सपना अच्छे से जानतीं हैं कि वो अपने फैंस के साथ कैसे हमेशा कनेक्ट रह सकतीं हैं और इसीलिए वो सोशल मीडिया के ज़रिये अपने नए नए वीडियो शेयर करतीं रहतीं हैं।

सपना के फैंस केवल हरियाणा में ही नहीं बल्कि हर तरफ हैं और उनके ठुमकों पर हर कोई दीवाना हो जाता है। सपना ने एक ऑकेस्ट्रा कंपनी के साथ अपने इस सफर की शुरुआत की थी लेकिन धीरे धीरे उन्हें लोग काफी पसंद करने लगे और वो स्टार बन गयी। बिग बॉस (Bigg Boss) में आने के बाद तो सपना की पॉपुलैरिटी और भी ज़्यादा बढ़ गयी। हर घर में उन्हें पहचान मिल गयी और लोग उन्हें काफी पसंद भी करने लगे। बस फिर तो सपना का हर शो हाउस फुल जाने लगा। लोग सपना की एक झलक पाने को बेताब रहते हैं। सपना भी अपने फैंस को इंटरटेन करना का कोई भी मौका नहीं छोड़तीं।

सपना का ये लेटेस्ट वीडियो देख उनके फैन वाह वाह करते नहीं थक रहे वहीँ सपना ने पटियाला सूट लम्बी छोटी और पैरों में पायल पहन कर एक बार फिर सभी को अपना दीवाना बना डाला है। सपना हर बार ज़बरदस्त एनर्जी के साथ स्टेज पर आतीं हैं और अपने पावर पैक्ड परफॉरमेंस से स्टेज पर आग लगा देतीं हैं। ऐसा ही उनका देसी स्वैग दिखा उनके लेटेस्ट वीडियो में।

सपना को स्टेज परफॉरमेंस करते हुए 14 साल बीत चुके हैं लेकिन आज भी वो उसी जोश के साथ स्टेज पर आतीं हैं। सपना ने इस करियर को भले ही मजबूरी में चुना था लेकिन अब उन्हें हर कोई दिल से चाहने लगा है। उनके हुनर की कद्र की जाती है। सपना भी अपने स्टारडम और पैसों का कभी घमंड नहीं रहा और वो हमेशा अपनी जड़ों से जुडी हुईं हैं। यही वजह कि हर कोई उन्हें बेहद पसंद करता है।

Tags:    

Similar News