बहन के मौत से दुखी है शाहरुख खान, पाकिस्तान में किया जाएगा सुपुर्द ए ख़ाक

शाहरुख खान की चचेरी बहन नूरजहां का पाकिस्तान के पेशावर में निधन हो गया है। नूरजहां के छोटे भाई मंसूर अहमद ने अपनी बहन की मौत की पुष्टि की और बताया कि वह कुछ समय से कैंसर से पीड़ित थीं।

Update: 2020-01-29 05:17 GMT

मुंबई: शाहरुख खान की चचेरी बहन नूरजहां का पाकिस्तान के पेशावर में निधन हो गया है। नूरजहां के छोटे भाई मंसूर अहमद ने अपनी बहन की मौत की पुष्टि की और बताया कि वह कुछ समय से कैंसर से पीड़ित थीं।

नूरजहां पेशावर के किस्सा ख्वानी बाजार के पास मोहल्ला शाह वली कताल क्षेत्र में रहती थीं। नूरजहां की उम्र के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। नूरजहां जिला एवं शहर पार्षद भी रह चुकी हैं।नूर जहां राजनीतिक रुप से सक्रिय थीं। वह जिला और नगर पार्षद रही हैं और उन्होंने 2018 के आम चुनावों में पीके-77 से नामांकन किया था। रिपोर्ट मे कहा गया कि नूरजहां अपने कजन शाहरुख खान से कम से कम दो बार मिलने आई थीं। शाहरुख खान और नूर जहां के परिवारों के बीच काफी अच्छे संबंध हैं।

यह पढ़ें....सलमान खान को भी इतने रुपए का उधार नहीं रहा याद, मांगने पर हो गए पानी-पानी

 

 

नूर भारत में शाहरुख खान से मिलने दो बार आई थीं। दोनों परिवारों के बीच काफी अच्छे रिश्ते बताए जाते हैं। नूर अवामी नेशनल पार्टी से महिला सीट पर भी चुनाव लड़ चुकी हैं। साल 1947 में भारत-पाक विभाजन के दौरान शाहरुख के पिता मीर ताज मोहम्मद दिल्ली आ गए थे। लेकिन चाचा गुलाम मोहम्मद ने पाकिस्तान में ही रहने का फैसला किया।

नूरजहां के पति आसिफ बुरहान के अनुसार, शाहरुख के पिता और नूरजहां के पिता भाई थे। ऐसे में नूरजहां शाहरुख खान की बहन थी। दोनों अक्सर फोन पर बातें करते रहते थे। वहीं बचपन में शाहरुख खान अपने माता पिता के साथ दो बार पेशावर बहन के घर गए थे। नूरजहां दो बार शाहरुख खान से मिलने उनके घर आई थीं। दोनों के बीच काफी प्रेम भाव था।

Tags:    

Similar News