दिव्यांका की शादी के बाद आखिर घोड़ी चढ़ ही गए शरद मल्होत्रा

टीवी शो महाराणा प्रताप सहित कई शो में काम कर चुके अभिनेता शरद मल्होत्रा आज शनिवार को मुंबई में फैशन डिजाइनर रिप्सी भाटिया के साथ शादी कर ली। इसी साल फरवरी में शरद और दिल्ली की रिप्सी ने सगाई की थी।

Update: 2019-04-21 11:11 GMT

मुंबई:टीवी शो महाराणा प्रताप सहित कई शो में काम कर चुके अभिनेता शरद मल्होत्रा आज शनिवार को मुंबई में फैशन डिजाइनर रिप्सी भाटिया के साथ शादी कर ली। इसी साल फरवरी में शरद और दिल्ली की रिप्सी ने सगाई की थी।

यह भी देखे: हरियाणा में खुला देश का पहला वोटर पार्क

मुंबई के एक गुरुद्वारा में आज आनंद करज हुआ और इस मौके पर परिवार और दोस्त मौजूद थे। हाल ही में रिपसी भाटिया ने सोशल मीडिया पर अपने रोका सेलीब्रेशन की फोटो शेयर की हैं। प्रीवेडिंग कार्यक्रम 18 अप्रैल से ही शुरू हो गए थे।शरद ने शेरवानी और गुलाबी पगड़ी पहनी थी।

शरद मल्होत्रा और दिव्यांका त्रिपाठी को एक समय टीवी दुनिया की सबसे खूबसूरत जोड़ी माना जाता था लेकिन लम्बे समय तक रिलेशनशिप में रखने के बाद दोनों एक दूसरे से अलग हो गए और बाद में दिव्यांका ने विवेक दहिया से शादी कर लीं।

शरद मल्होत्रा और दिव्यांका के बीच सात साल तक लव रिलेशन रहा, लेकिन 2015 में दोनों का ब्रेकअप हो गया। दिव्यांका, छोटे परदे की बड़ी स्टार हैं लेकिन इन दिनों सीरियल ये है मोहब्बतें में इशिता भल्ला के किरदार को लेकर काफी फेमस हैं और साथ ही शादी के बाद से दिव्यांका टीवी पर बहुत चर्चों मे थी।

यह भी देखे: लाखों का पासवर्ड बना ‘123456’: अध्ययन

शरद मल्होत्रा का पिछले दो साल से पूजा बिष्ट के साथ काफी अच्छा रिश्ता था, जिसकी वजह से दोनों एक दूसरे को करीबी मानते थे। लेकिन हाल ही में खबर आई कि इस रिलेशनशिप का भी अंत हो गया।

Tags:    

Similar News