Shraddha Kapoor को Varun Dhawan पर था क्रश, किया प्रपोज, तो मिला ये जवाब

Shraddha Kapoor: बॉलीवुड की खूबसूरत दिवा श्रद्धा कपूर के बारे में एक बेहद ही हैरान कर देने वाली बात पता चली है। जी हां! इसे सुन आप भी चौंकने वाले हैं।

Report :  Shivani Tiwari
Update: 2024-01-13 15:14 GMT

Shraddha Kapoor-Varun Dhawan (Photo- Social Media)

Shraddha Kapoor-Varun Dhawan: श्रद्धा कपूर बॉलीवुड इंडस्ट्री की बेहद ही खूबसूरत अदाकारा हैं। उन्होंने अपने सादगी और डाउन टू अर्थ नेचर से हर किसी को अपना दीवाना बना लिया है, या तो यूं कह लें कि श्रद्धा कपूर के फैंस उनपर अपनी जान छिड़कते हैं। हालांकि इन सबके बीच हम अभिनेत्री के फैंस के लिए एक ऐसी खबर लेकर सामने आएं हैं, जिसे सुनने के बाद यकीनन उनके फैंस शॉक्ड होने वाले हैं। जी हां! तो चलिए फिर आपको इस खबर के बारे में विस्तार से बताते हैं।

श्रद्धा कपूर ने किया था वरुण धवन को प्रपोज

अभिनेत्री श्रद्धा कपूर को लेकर को खबर सामने आई है, उसके मुताबिक एक्ट्रेस बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन को प्रपोज कर चुकीं हैं, लेकिन वरुण धवन ने उनके प्रपोजल को रिजेक्ट कर दिया था। जी हां! ये सच बात है, श्रद्धा कपूर ने खुद ही इस राज से पर्दा उठाया था। हालांकि ये बात कई साल पुरानी है, जब श्रद्धा कपूर 8 साल की थी, तब उन्होंने वरुण धवन को आई लव यू कहा था। बचपन में ही श्रद्धा कपूर को वरुण धवन से प्यार हो गया था।


वरुण धवन ने श्रद्धा कपूर का प्रपोजल कर दिया था रिजेक्ट

श्रद्धा कपूर ने वरुण धवन को प्रपोज करने की बात का खुलासा करते हुए बताया, "जब में 8 साल की थी, तो मुझे वरुण धवन पर क्रश था। मुझे लगा कि मैं उसे यह बात बता दूं। मैं डिसाइड किया कि मैं उसे आई लव यू कहूंगी, लेकिन उल्टे तरीके से। तो मैंने वरुण से कहा कि मैं कुछ बोल रहीं हूं, लेकिन उल्टे तरीके से, तो तुम ध्यान से सुनना। फिर मैंने कहा यू लव आई...मुझे लगता था कि एक बच्चे के लिए यह समझ पाना बहुत ही मुश्किल था, उसने मुझे ना कह दिया, और वहां से भाग गया। तभी से यह मेरे और उसके बीच में एक मजाक की बात बन चुकी है।"

श्रद्धा कपूर वर्कफ्रंट

बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर को आखिरी बार बड़े पर्दे पर "तू झूठी मैं मक्कार" फिल्म में देखा गया था, जिसमें रणबीर कपूर लीड रोल में थे। इस फिल्म को दर्शको से काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था, और बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म ने काफी अच्छी कमाई की थी। वहीं अब श्रद्धा अपनी सुपरहिट फिल्म "स्त्री" की दूसरी फ्रेंचाइजी में नजर आने वाली हैं, जिसमें उनके साथ राजकुमार राव भी हैं। ये फिल्म इसी साल बड़े पर्दे पर दस्तक देगी।

Tags:    

Similar News