Shraddha Kapoor Item Song: पुष्पा 2 में श्रद्धा कपूर का होगा आइटम सॉन्ग, पर्दे पर मचेगा बवाल

Pushpa 2 Item Song: श्रद्धा कपूर को लेकर ऐसी खबर सामने आई है, जिसे सुन फैंस खुशी से उछल पड़ेंगे, चलिए फिर बताते हैं।

Report :  Shivani Tiwari
Update:2024-10-22 21:18 IST

Shraddha Kapoor Item Song In Pushpa 2

Shraddha Kapoor Item Song In Pushpa 2: बॉलीवुड की स्त्री इन दिनों चर्चा का विषय बनीं हुईं हैं, जी हां! नहीं समझे? हम किसकी बात कर रहें हैं, दरअसल हम बात कर रहें हैं श्रद्धा कपूर की। बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर की "स्त्री 2" ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त गर्दा उड़ा दिया है। स्त्री 2 की बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफलता के बाद अब श्रद्धा कपूर की सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा हो रही है, वहीं अब इसी बीच श्रद्धा कपूर को लेकर ऐसी खबर सामने आई है, जिसे सुन फैंस खुशी से उछल पड़ेंगे, चलिए फिर बताते हैं।

श्रद्धा कपूर का आइटम सॉन्ग (Pushpa 2 Item Song)

बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर के पैर इन दिनों यकीनन जमीन पर नहीं पड़ रहें होंगे, क्योंकि वे देश भर में स्त्री बनकर छाईं हुईं हैं। स्त्री 2 की वजह से श्रद्धा कपूर के करियर ने तेजी से उड़ान भरी है, उनकी फैन फॉलोइंग भी तेजी से बढ़ी है। वहीं अब खबर आ रही है कि श्रद्धा कपूर एक आइटम सॉन्ग करने वालीं हैं, जी हां! श्रद्धा कपूर के फैंस अब उन्हें एक आइटम सॉन्ग में देखेंगे, जिससे जुड़ी डिटेल सामने आ चुकी है।


श्रद्धा कपूर को लेकर आई लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक वे साल की मच अवेटेड फिल्म "पुष्पा 2" में एक आइटम सॉन्ग से तहलका मचाएंगी। खबरें हैं कि श्रद्धा कपूर पुष्पा 2 में अपने डांस नंबर से गर्दा उड़ाने के लिए तैयार हैं। हालांकि अब तक मेकर्स द्वारा ऑफिशियल ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन खबरों की मानें तो श्रद्धा कपूर ने जल्द ही आइटम सॉन्ग की शूटिंग करेंगी।

Full View

पुष्पा 2 कब होगी रिलीज (Pushpa 2 Release Date)

पुष्पा 2 इस साल 6 दिसंबर को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार हैं। इस फिल्म में अल्लू अर्जुन के अलावा रश्मिका मंदाना मुख्य किरदारों में हैं। फिल्म का निर्देशन सुकुमार ने किया है। वहीं अब श्रद्धा कपूर के आइटम सॉन्ग की खबर सुन फैंस खुशी से झूम उठेंगे।

Tags:    

Similar News