पलक तिवारी का एयरपोर्ट वीडियो हुआ वायरल, फैंस बोले फ्यूचर श्वेता तिवारी

टेलीविज़न की मशहूर एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी ( एक बार फिर मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं हैं।

Written By :  Shweta Srivastava
Update: 2022-05-23 07:08 GMT

Palak Tiwari Video (Image Credit-Social Media)

Palak Tiwari Video:टेलीविज़न की मशहूर एक्ट्रेस श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) की बेटी पलक तिवारी (Palak Tiwari) एक बार फिर मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं हैं। यूँ तो पलक तिवारी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहतीं हैं लेकिन वो कई बार आते जाते स्पॉट भी हो जातीं हैं जिससे उनकी चर्चा तेज़ हो जाती हैं।

'बिजली गर्ल' पलक तिवारी अपने बोल्ड लुक से भी कई बार सभी को हैरान कर जातीं हैं। इस बार उनका एयरपोर्ट लुक काफी तेज़ी से वायरल हो रहा है और सभी उनके इस लेटेस्ट वीडियो को काफी पसंद भी कर रहे हैं। इसमें पलक काफी खूबसूरत नज़र आ रहीं हैं। पलक सोशल मीडिया के ज़रिये अपना नया लुक लोगों तक पहुँचती रहतीं हैं। उन्होंने काफी कम वक़्त में अपनी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग भी बना ली है। यही वजह है जब पलक कोई तस्वीर या वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करतीं हैं तो वो तेज़ी से वायरल हो जाता है। साथ ही उनके फैंस उनके सभी वीडियोस और फोटोशूट को बेहद पसंद भी करते हैं।

पलक फैशन वीक के रैंप पर भी वॉक करती नजर आई थीं। जिसमे उनका लुक लोगों ने खूब पसंद किया था और अब पलक पैपराजी की पसंद बन चुकीं हैं। उन्हें कई मौकों पर पैप्स स्पॉट करते हैं। वहीँ इस बार एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। वीडियो में पलक ने ऑरेंज कलर का कोट पहना है साथ ही वाइट कलर के शॉट्स को ब्लैक कलर की स्पोर्ट्स ब्रालेट के साथ कंबाइन किया है साथ ही उन्होंने अपने बालों को खोल रखा है और सन ग्लासेज लगा रखें हैं। 

पलक कभी ट्रेडिशनल लुक तो कभी वेस्टर्न लुक में नज़र आतीं हैं वैसे वो दोनों की लुक में कहर ढ़ातीं हैं। पलक का बिजली सांग लोगों ने काफी पसंद किया था। जिसके बाद से वो हर दिल की धड़कन बन गईं। फिलहाल वो जल्द ही बॉलीवुड से अपना डेब्यू करने जा रहीं हैं। उनसे टेलीविज़न पर शो करने के लिए पूछा गया तो पलक ने साफ़ मना कर दिया उन्होंने कहा कि वो टेलीविज़न पर आना नहीं चाहतीं उन्हें बॉलीवुड में ही करियर बनाना है।

फिलहाल पलक का एयरपोर्ट का वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है। पलक के इस वीडियो पर लोग कई सारे कमैंट्स कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा है,"फ्यूचर श्वेता तिवारी।" कई लोग हार्ट इमोजीस भेजते भी नज़र आ रहे हैं।

Tags:    

Similar News