सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल हुए एक साथ स्पॉट,सोशल मीडिया पर फोटो वायरल

सोनाक्षी और जहीर बीती रात एक्टर वरुण शर्मा के साथ डिनर डेट पर गए थे। बता दें कि वरुण शर्मा,जहीर और सोनाक्षी कॉलेज फ्रेंड हैं,साथ ही अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी भी शेयर की है।

Written By :  Anjali Soni
Update: 2022-09-16 13:35 GMT

सोनाक्षी सिन्हा को लेकर लंबे वक्त से चर्चा चल रही हैं कि जहीर इकबाल संग वह बंधन में है। लेकिन सोनाक्षी और जहीर ने इन खबरों पर कोई रिएक्ट नहीं किया। फिल्म नोटबुक से अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत करने वाले एक्टर जहीर इकबाल और सोनाक्षी बॉलीवुड इंडस्ट्री की दबंग लेडी अपने रिलेशनशिप की खबरों को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। हालांकि इस ब्यूटीफुल जोड़े ने एक दूसरे को सिर्फ अच्छा दोस्त बताया है।

सामने आई सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की लेटेस्ट फोटोज

सोनाक्षी और जहीर बीती रात एक्टर वरुण शर्मा के साथ डिनर डेट पर गए थे। बता दें कि वरुण शर्मा,जहीर और सोनाक्षी कॉलेज फ्रेंड हैं,साथ ही अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी भी शेयर की है। पिक्चर आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गई,फैंस तस्वीर को देख कर यह कयास लगा रहें है कि दोनों के बिच दोस्ती से बड़ कर कुछ और है। सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की तस्वीर काफी क्यूट लग रहीं है ये तस्वीर वरुण शर्मा ने शेयर करी हैं। ऐसा लग रहा है कि दोनों एक दूसरे की आंखो में खो गए हैं।

तस्वीर में सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल का लुक

तस्वीर में सोनाक्षी सिन्हा वाइट कलर की शार्ट ड्रेस पहन चेयर पर बैठी नजर आ रही हैं। वहीं जहीर वाइट और ब्लैक कलर की केजुअल शर्ट के साथ ब्लैक डेनिम जींस पहने बेहद डैशिंग लगे हैं। फोटो को शेयर करते हुए वरुण शर्मा ने कैप्शन में लिखा है,'ओए...होए,इसे कहते हैं ब्लॉकबस्टर जोड़ी। फोटो देखने के बाद फैंस अब इस दोस्ती को प्यार का नाम दें रहे हैं। तस्वीर में दोनों की बॉन्डिंग साफ़ दिख रहीं है। मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि दोनों जल्द ही शादी करने वाले हैं।

Tags:    

Similar News