शादी के 8 महीने बाद Sonakahi Sinha बदलेंगी अपना धर्म

Sonakshi Sinha-Zaheer Iqbal: अब एक बार फिर बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा के धर्म परिवर्तन की चर्चा होने लगी है, आइए इसके बारे में डिटेल में बताते हैं।;

Update:2025-02-27 14:55 IST

Sonakshi Sinha-Zaheer Iqbal

Sonakshi Sinha-Zaheer Iqbal: बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा की शादी को 8 महीने हो चुके हैं, जी हां! सोनाक्षी सिन्हा ने पिछले साल जून महीने में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल संग शादी रचाई थी। सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी ने खूब सुर्खियां बटोरी थी, यहां तक कि आज भी यह कपल लाइमलाइट में ही रहता है और इसकी एक मात्र वजह धर्म है। सोनाक्षी सिन्हा जहां हिन्दू धर्म की हैं, वहीं जहीर इकबाल मुस्लिम धर्म को मानते हैं, ऐसे में इनकी शादी पिछले साल की सबसे हॉट टॉपिक बनीं थीं। चर्चाएं तो यह भी थीं कि जहीर संग शादी करने के बाद सोनाक्षी सिन्हा अपना धर्म बदल लेंगी, वहीं अब एक बार फिर उनके धर्म परिवर्तन की चर्चा होने लगी है, आइए इसके बारे में डिटेल में बताते हैं।

सोनाक्षी सिन्हा करेंगी अपना धर्म परिवर्तन

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल के प्यार भरे वीडियोज अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं, दोनों अक्सर वेकेशन पर भी जाते रहते हैं, जहां बहुत से लोग पहले इस कपल से नफरत किया करते थे, वहीं अब इनके बीच का प्यार देख लोग इस कपल के फैंस बन चुके हैं। वहीं अब इसी बीच फिर खबरे फैल गईं हैं कि जहीर से शादी के 8 महीने बाद सोनाक्षी सिन्हा अपना धर्म परिवर्तन करने वाली हैं, अब इस मामले में खुद सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए अपना बयान दिया है और बताया कि वे और जहीर किस तरह एक-दूसरे के धर्म को फॉलो करते हैं।


सोनाक्षी सिन्हा ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में धर्म परिवर्तन करने के बारे में बात करते हुए कहा, "जहीर और मैं हम दोनों ही धर्म को लेकर नहीं सोच रहे थे। हम दो लोग, जो एक-दूसरे से प्यार करते हैं और शादी करना चाहते थे और हमने वही किया। जहीर मुझ पर अपना धर्म नहीं थोपते और मैं भी उन पर अपना धर्म नहीं थोपती हूं। हमने कभी धर्म पर बात भी नहीं की। हम इसके बारे में बैठकर बात भी नहीं करते। हम एक-दूसरे की संस्कृतियों को समझते हैं, उनके घर में कुछ परंपराएं हैं और मेरे घर में भी कुछ ट्रेडीशन है। जहीर हमारी दिवाली पूजा में शामिल होते हैं और मै उनके ट्रेडिशंस में शामिल होती हूं। यही हमारे लिए मैटर करता है।" सोनाक्षी सिन्हा ने बेहद ही बखूबी से बताया कि वे और जहीर अपने रिश्ते को किस खूबसूरत तरह से आगे बढ़ा रहें हैं और उनके धर्म परिवर्तन की खबरें सिर्फ अफवाहें ही हैं।

Full View
Tags:    

Similar News