Sonakshi Sinha Engagement: सोनाक्षी सिन्हा की हो गयी सगाई, फोटो शेयर कर दिखाई इंगेजमेंट रिंग

बॉलीवुड की दबंग गर्ल यानि Sonakshi Sinha ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक तस्वीर शेयर की है जिसमे वो अपने हांथ की अंगूठी दिखाती नज़र आ रहीं हैं उनके साथ एक शख्स भी है।

Newstrack :  Network
Update: 2022-05-09 10:31 GMT

Sonakshi Sinha Engagement (Image Credit-Social Media)

Sonakshi Sinha Engagement: बॉलीवुड की दबंग गर्ल यानि सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक तस्वीर शेयर की है जिसमे वो अपने हांथ की अंगूठी दिखाती नज़र आ रहीं हैं उनके साथ एक शख्स भी है।

सोनाक्षी सिन्हा का नाम कई लोगों से जोड़ा गया उनकी शादी को लेकर भी काफी दिनों से कयास लगाए जा रहे थे उनका नाम कई बार सलमान खान (Salman Khan) के साथ जोड़ा गया इतना ही नहीं दोनों की फोटो भी एडिट कर के सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई लेकिन अब सोनाक्षी ने अपने इंस्टाग्राम से अपनी कुछ फोटो शेयर करी हैं जिसमे उन्होंने एक बड़ी सी डाइमंड रिंग पहनी हुई है।

सोनाक्षी सिन्हा के फैंस काफी खुश है और उन्हें सोशल मीडिया के ज़रिये बधाई भी दे रहे हैं ,लेकिन अभी ये पूरी तरह से साफ़ नहीं हो पाया है कीं सोनाक्षी ने सगाई कर ली है या नहीं। फोटो शेयर करते हुई उन्होंने लिखा है,"आज मेरे लिए बहुत बड़ा दिन है ,मेरा सपना सच होने जा रहा है ,इसे में आप सबसे शेयर किये बिना नहीं रह पा रहीं हूँ। विश्वास नहीं हो रहा कि ये इतना आसान था।" इसके बाद से ही उनके फैंस उन्हें बधाई दे रहे हैं। उनके फैंस काफी खुश नज़र आ रहे हैं, फैंस उनसे पूछ रहे हैं कि वो शादी कब कर रहीं हैं। फिलहाल इस खबर ने सभी को चौका दिया है।

दरसल सोनाक्षी ने जो फोटोज शेयर की हैं उसने वो एक शख्स को पकडे दिख रही हैं लेकिन उसका चेहरा साफ़ नहीं दिख रहा है। सोनाक्षी ने अभी उनकी आइडेंटिटी छुपा रखी है जिससे फैंस और भी ज़्यादा उत्सुक हो गए हैं। वो जानना चाह रहे हैं कि आखिर ये मिस्ट्री मैन है कौन।

सोनाक्षी का नाम सलमान खान के अलावा सोहेल खान के साले बंटी सचेदवा के साथ भी जुड़ चुका है। इसके बाद उनका नाम जुड़ा एक्टर जहीर इकबाल के साथ,सोनाक्षी की अपकमिंग फिल्म 'डबल एक्सएल' में जाहिर सोनाक्षी के साथ नज़र आने वाले हैं।

सोनाक्षी की शादी को लेकर ये अफवाह भी उडी थी कि उनके पिता शत्रुघ्न सिन्हा रिश्ते से तैयार नहीं हैं जिसकी वजह से सोनाक्षी काफी नाराज़ हैं। लेकिन अब लग रहा है कि सोनाक्षी जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वालीं हैं।

Tags:    

Similar News