Sonakshi Wedding Saree: सोनाक्षी सिंहा ने अपनी शादी में पहनी इतनी महंगी साड़ी

Sonakshi Sinha Wedding Saree Price: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिंहा ने अपनी शादी के अवसर पर ऑफ व्हाइट और रेड कलर की साड़ी पहनी हुई है, चलिए जानते हैं इसकी कीमत

Update:2024-06-24 14:51 IST

Sonakshi Sinha Wedding Saree Price

Sonakshi-Zaheer Wedding Photos: आखिरकार इंतजार खत्म हो गया है, जी हां! क्योंकि सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी की पहली झलक सामने आ चुकी है। आज यानी कि 23 जून को सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल शादी के बंधन में बंधने वाले थे, सुबह से फैंस इनकी शादी की तस्वीरों का इंतजार कर रहे थे। देर शाम सोनाक्षी सिन्हा ने जहीर संग अपनी शादी की तस्वीरों को साझा किया जिसमें सोनाक्षी सिंहा ने व्हाइट कलर की साड़ी पहनी हुई थी। तो वहीं उसके बाद सोनाक्षी और जहिर इकबाल के रिसेप्शन की तस्वीरे सामने आई, जिसमें सोनाक्षी ने रेड कलर की साड़ी पहनी हुई थी। चलिए जानते हैं सोनाक्षी सिंहा की साड़ी की कीमत 

सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी शादी में पहनी इतनी महंगी साड़ी (Sonakshi Sinha Wedding Price)-


सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल हमेशा-हमेशा के लिए एक दूजे के हों चुके हैं, अब तो वेडिंग फोटोज भी सामने आ गई है, जो बेहद ड्रीमी है। सोनाक्षी और जहीर की शादी की तस्वीरें जैसे ही सामने आईं, पूरे सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं, क्योंकि हर कोई सोनाक्षी सिन्हा को दुल्हनिया के रूप में देखने का इंतजार कर रहा था, वहीं अब जब तस्वीरें सामने आ गईं हैं तो फैंस इस न्यूली वेड्स कपल की खूब तारीफ कर रहें हैं और साथ ही शादी के लिए शुभकामनाएं भी दी। 

शादी के समय सोनाक्षी सिंहा (Sonakshi Sinha) ने ऑफ व्हाइट कलर की साड़ी पहनी हुई थी। तो वहीं दुल्हें बने जहिर ने भी मैचिंग कलर का कुर्ता पहना हुआ था। शादी के बाद कपल्स की रिसेप्शन पार्टी हुई, जिसमें बॉलीवुड के सितारों समते सोनाक्षी व जहिर के करीबी शामिल हुए थे। इस समय सोनाक्षी सिंहा ने रेड कलर की साड़ी पहनी हुई थी। जिसने लोगों को काफी ज्यादा आकर्षित किया। सोनाक्षी सिंहा का ये वेडिंग लुक फैंस को काफी ज्यादा पसंद आया। 


तो वहीं खबरों कि मानें तो सोनाक्षी सिंहा ने अपने रिसेप्शन में जो रेड कलर की साड़ी पहनी हुई थी। उस साड़ी की कीमत 80 हजार रूपए (Sonakshi Sinha Wedding Saree Price) से ज्यादा है। जोकि आम आदमी के लिए काफी ज्यादा कीमती है। 

Tags:    

Similar News