Srimad Ramayan: फिर टीवी पर गूंजेगी श्रीराम की महागाथा, इस दिन टेलीकास्ट होगा 'रामायण', जानें पूरी डिटेल

Srimad Ramayan: टीवी पर बहुत जल्द भगवान श्रीराम की महागाथा का प्रसारण होने जा रहा है। आइए आपको इस बारे में विस्तार से जानकारी देते हैं।

Update: 2023-08-17 04:49 GMT
Ramayan (Image Credit: Instagram)

Srimad Ramayan: टीवी पर आने वाले पौराणिक शो काफी ज्यादा पसंद किए जाते हैं और अगर वो शो भगवान श्री राम और रामायण पर बेस्ड हो, तो इसे और भी ज्यादा पसंद किया जाता है। अब तक टीवी पर ऐसे कई पौराणिक शो टेलीकास्ट हो चुके हैं, जिनमें हमें हमारे तमाम देवी-देवताओं के बारे में जानकारियां मिलती हैं। वहीं, अब एक बार फिर से टीवी पर ऐसा ही शो फिर से टेलीकास्ट होने वाला है। आइए आपको बताते हैं इस मायथलॉजिकल शो के बारे में...

कहां टेलीकास्ट होगी 'श्रीमद रामायण'?

दरअसल, सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन ने 'श्रीमद रामायण' नाम के अपकमिंग पौराणिक शो की अनआउंसमेंट की है। इस शो के जरिए भगवान राम की महागाथा को दर्शकों से रूबरू कराया जाएगा। हाल ही में मेकर्स ने शो का टीजर भी जारी किया है और अपने दर्शकों को एक प्राचीन आध्यात्मिक युग में ले जाने का वादा किया है। इस टीजर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है - ''संस्कृति का गौरव, संस्कारों का शिखर, भक्ति का महामंत्र। श्रीराम की कथा श्रीमद रामायण जल्द आ रही है, सिर्फ सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर।''

कब टेलीकास्ट होगी 'श्रीमद रामायण'

सोनी एंटरटेनमेंट पर आने वाला शो 'स्वास्तिक प्रोडक्शंस' ने बनाया है और ये अगले साल जनवरी 2024 से टेलीकास्ट किया जाएगा। वहीं, सिद्धार्थ कुमार तिवारी इसे बना रहे हैं। बता दें कि सिद्धार्थ कुमार तिवारी वही हैं, जिन्होंने स्टार प्लस पर आने वाली महाभारत, कलर्स पर आने वाला शो सूर्यपुत्र कर्ण, कर्मफल दाता शनि और स्टार भारत पर आने वाला शो राम सिया के लव कुश, राधा कृष्ण सहित कई लोकप्रिय पौराणिक सीरीज का निर्देशन किया है।

सिद्धार्थ कुमार तिवारी की महाभारत रही थी हिट

बता दें कि सिद्धार्थ कुमार तिवारी से पहले महाभारत को कई बार पर्दे पर दिखाया जा चुका है। सबसे पहले बीआर चोपड़ा ने 1988 में महाभारत बनाई थी। यह दूरदर्शन पर सबसे बड़ी हिट रही थी। इसके बाद सिद्धार्थ कुमार तिवारी ने साल 2013 में महाभारत बनाई थी, जिसे स्टार प्लस पर टेलीकास्ट किया गया था और इसी के साथ यह सीरीज डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर भी मौजूद है।

Tags:    

Similar News