Squid Game Season 2 Release Date: स्क्विड गेम सीजन 2 के साथ ही मेकर्स ने सीजन 3 की भी रिलीज डेट बताई

Squid Game Season 2 Teaser: स्क्विड गेम सीजन 2 का इंतजार कर रहे फैन्स का इंतजार हुआ खत्म, इस दिन होगी रिलीज,पढ़े पूरी खबर

Written By :  Shikha Tiwari
Update: 2024-08-01 04:39 GMT

Squid Game Season 2 Teaser (Image- Social Media) 

Squid Game Season 2 Release Date: स्क्विड गेम सीजन 1 जब नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुआ था। तो इस सीजन को दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया था। और ये सीजन काफी महीने तक Netflix पर दर्शकों की पहली पसंद बना हुआ था। जिसके बाद मेकर्स ने Squid Game Season 2 के बारे में अब जाकर अनॉउंसमेंट कर दिया है। बता दे कि Squid Game Season 2 के रिलीज डेट की घोषणा मेकर्स ने टीजर के साथ जारी की है। 

स्क्विड गेम सीजन 2 टीजर (Squid Game Season 2 Teaser Out)-

Full View


स्क्विड गेम सीजन 2 का आज टीजर रिलीज कर दिया गया है। सीजन 1 की ही तरह सीजन 2 की भी पहली झलक पेश की गई  है। बता दे कि Squid Game Season 2 का टीजर सीजन वन की ही तरह काफी बेहतरीन है। शुरूआत में ही दिखाया है कि कुछ खिलाड़ी गेम खेलते हुए नजर आते हैं तो वहीं उनमें से कुछ खिलाड़ी धीरे-धीरे गेम से बाहर होते जाते हैं। Squid Game Season 2 का टीजर सोशल मीडिया पर आते ही छा गया है। 

स्क्विड गेम सीजन 2 रिलीज डेट (Squid Game Season 2 Release Date)-

स्क्विड गेम नेटफ्लिक्स की मशहूर कोरियन सीरीज तीन साल पहले यानि 2021 में रिलीज हुई थी। जिसमें कुल 9 एपिसोड शामिल थे। इस शो को जबरदस्त लोकप्रियता मिली थी। अब जाकर इसके सीजन 2 के बारे में अनॉउंस किया गया है। बता दे कि Squid Game Season 2 इस साल के अंत में यानि 26 दिसंबर 2024 (Squid Game Season 2 OTT Release Date) को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगा। 

स्क्विड गेम सीजन 3  रिलीज डेट (Squid Game Season 3 Release Date)-

स्क्विड गेम सीजन 2 के साथ ही मेकर्स Squid Game के अंतिम सीजन यानि सीजन 3 का भी ऐलान कर दिया गया है। बता दे कि Squid Game Season 3 अगले साल यानि 2025 तक नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा। 

स्क्विड गेम सीजन 2 कास्ट (Squid Game Season 2 Cast)-

स्क्विड गेम सीजन 2 जिसके केंद्र में मौत का खेल है। शो के मुख्य किरदार ली जुंग जे हैं। इनके अलावा जुंग-जे, ली ब्युंग-हुन और गोंग यू और अन्य शामिल हैं। 

Tags:    

Similar News