Srimad Bhagavatam Movie: रामायण के मेकर्स बनाएंगे भगवान श्रीकृष्ण पर फिल्म

Srimad Bhagavatam Web Series: रामायण सीरियल के निर्माता अब बनाने जा रहे हैं, भगवान श्रीकृष्ण पर सीरीज Srimad Bhagavatam, चलिए जानते हैं पूरी खबर

Written By :  Shikha Tiwari
Update: 2024-07-16 06:41 GMT

Srimad Bhagavatam Movie (Image-Social Media)

Srimad Bhagavatam Movie: रामायण टीवी सीरियल (Ramayana TV Serial) जोकि रामानंद सागर द्वारा निर्मित की गई थी। और आज भी दर्शकों की पहली पसंद बनी हुई है। यदि आज भी रामानंद सागर की रामायण टीवी पर आती है। तो दर्शक उतने ही चाव के साथ उसे देखते हैं। अब जाकर रामायण के निर्माता भगवान श्री कृष्ण के जीवन पर आधारित फिल्मों की सीरीज बनाने का विचार कर रहे हैं। जिसके बारे में स्वंय मेकर्स ने आज अनॉउंसमेंट की है। जबसे ये खबर सोशल मीडिया पर आई है। हर कोई इस फिल्म को लेकर काफी ज्यादा उत्साहित हैं। बता दे कि भगवान श्रीकृष्ण के जीवन पर आधारित इस फिल्म का नाम Srimad Bhagavatam रखा गया है। 

भगवान श्रीकृष्ण पर बनेगी सीरीज (Srimad Bhagavatam Series On Lord Krishna)-

1987 में आई रामायण के मेकर्स ने एक और अनॉउंसमेंट किया है। जिसने दर्शकों को काफी ज्यादा उत्साहित कर दिया है। बता दे कि Ramayana TV Serial के निर्माता अब Srimad Bhagavatam पर सीरीज बनाने जा रहे हैं। जोकि भगवान श्रीकृष्ण के जीवन पर आधारित होगी। ये एक फिल्म होगी या एक सीरीज होगी जल्द ही बता चल जाएगा। जोकि भगवान श्रीकृष्ण के जीवन की लीलाओं के बारे में बताएगी। अभी सिर्फ इस फिल्म के बारे में अनॉउंसमेंट किया गया है। फिल्म के बारे में अन्य जानकारी जल्द ही मेकर्स साझा कर सकते हैं।  तो वहीं फिल्म में मुख्य किरदार के लिए पैन इंडिया कलाकार को कास्ट किया जा सकता है। Srimad Bhagavatam में कौन-सा एक्टर भगवान श्रीकृष्ण की भूमिका निभाएगा, अभी इसको लेकर मेकर्स विचार कर रहे हैं। 

ये फिल्म कबतक फ्लोर पर आएगी और फिल्म कब सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके बारे में किसी प्रकार की जानकारी नहीं साझा की गई है। अभी सिर्फ ये जानकारी साझा की गई है कि रामायण टीवी सीरियल के मेकर्स Srimad Bhagavatam पर फिल्म बनाने का विचार कर रहे हैं। 

Tags:    

Similar News