Stree 2 Release Date: श्रद्धा कपूर एक बार फिर से स्त्री बनकर डराने आ रही है, जानिए कैसी होगी कहानी

Stree 2 Release Date: श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म 'स्त्री' साल 2018 में रिलीज हुई थी, जिसे दर्शको का भरपूर प्यार मिला, जानिए कब रिलीज होगी स्त्री 2..

Written By :  Shikha Tiwari
Update: 2024-03-19 14:00 GMT

Stree 2 Release Date

Stree 2 Release Date: श्रद्धा कपूर व  राजकुमार राव की फिल्म Stree 2018 में सिनेमाघरो में रिलीज हुई थी। फिल्म रिलीज होने के बाद दर्शको को खूब पसंद आई थी। ये एक कॉमेडी हॉरर फिल्म थी। स्त्री के पहले पार्ट की सफलता के बाद मेकर्स ने दूसरे पार्ट को लेकर एनाउंसमेंट किया। जिसके बाद दर्शको को यही इंतजार है कि श्रद्धा कपूर की स्त्री 2 कब रिलीज होगी। चलिए आज हम आपको स्त्री 2 के रिलीज से लेकर अन्य चीजो के बारे में बताते है। 

When Will Stree 2 Release (कब रिलीज होगी स्त्री 2)

स्त्री के पहले पार्ट की सफलता के बाद मेकर्स स्त्री के सीक्वल पर काम करना शुरू कर दिए है। बता दे कि श्रद्धा कपूर की स्त्री 2 सिनेमाघरो में इसी साल यानि 31 अगस्त 2024 में रिलीज होगी। 

Cast Of Stree 2 (कास्ट ऑफ स्त्री 2)-

स्त्री 2 में श्रद्धा कपूर-राजकुमार राव और पंकज त्रिपाठी के अलावा अभिषेक बनर्जी, विजय राज और अपारशक्ति खुराना भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। दिनेश विजन के प्रोडक्शन में बनी फिल्म 'स्त्री-2' (Stree 2) के निर्देशन की कमान डायरेक्टर अमर कौशिक संभालेंगे। 

Stree 2 Review (स्त्री 2 रिव्यू)-

स्त्री 2 की शूटिंग शुरू हो चुकी है। इस बार राजकुमार राव व श्रद्धा कपूर स्टारर  स्त्री के सीक्वल के साथ जहां दर्शक हंसी की रोलर कोस्टर राइड पर सवार होंगे, तो वहीं राजकुमार राव व पंकज त्रिपाठी की हालत इस बार डर के बारे में और भी खराब होने लगी है। फिल्म की कहानी दर्शको को डराने में कामयाब होती है कि नहीं, इसके बारे में अभी कोई टिप्पणी देना जल्दबाजी होगी। 

Stree 2 Story ( स्त्री 2 फिल्म की कहानी)-

रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म के सीक्वल में स्त्री के साथ-साथ अब भेड़िया का भी राजकुमार राव को सामना करना पड़ेगा। बता दे कि स्त्री 2 बीते साल रिलीज हुई वरुण धवन और कृति सेनन स्टारर फिल्म 'भेड़िया' का क्रॉसओवर है। ऐसे में वरुण धवन 'भेड़िया' बनकर श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव स्टारर मूवी में कैमियो करते हुए नजर आएंगे। रिपोर्ट में ये भी दावा किया गया है कि 'स्त्री-2' (Stree 2) के लिए वरुण धवन ने हाल ही में मुंबई के एक स्टूडियो में कैमियो शूट किया है। बता दे कि वरूण धवन के अलावा तमन्ना भाटिया भी स्पेशल अपीरियंस करते हुए नजर आएंगी।

Tags:    

Similar News