Stree 3 Release Date: स्त्री 2 के रिलीज से पहले ही स्त्री 3 पर आया अपडेट

Stree 3 Release Date: श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की हॉरर कॉमेडी फिल्म स्त्री 2 रिलीज से पहले स्त्री 3 पर आया अपडेट, पढ़े पूरी खबर

Written By :  Shikha Tiwari
Update: 2024-07-04 16:39 GMT

Stree 3 Movie Update 

Stree 3 Movie Update: ऋद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) और राजकुमार राव (Rajkummar Rao) की फिल्म स्त्री जोकि एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म थी। इसको दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया था। जिसके बाद दर्शकों को स्त्री के सीक्वल का बेसब्री से इंतजार था। अब जाकर दर्शकों का ये इंतजार खत्म हो चुका है। क्योंकि श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म Stree 2 (Stree 2 Movie) की रिलीज डेट से लेकर टीजर तक रिलीज कर दिया गया है। तो वही अब फिल्म के मेकर्स ने स्त्री 3 (Stree 3 Movie) की तरफ इशारा किया है। चलिए जानते हैं कब आएगी स्त्री 3 

क्या स्त्री 3 बनेगी?  (Stree 3 Movie Update In Hindi)-

अमर कौशिक ने हाल ही में अपनी फिल्म स्त्री 2 (Stree 2 Movie) को लेकर खुल कर बात किया.जब उनसे पूछा गया कि क्या स्त्री 3(Stree 3 Movie) बनेगी. जिस पर उन्होंने जवाब दिया कि स्त्री 3, 4, 5 बनेगी या नहीं,अभी संभावना बाकी है। अगर दर्शक स्त्री 2 को पसंद करते हैं।और वो चाहेंगे की स्त्री पार्ट 3 (Stree Part 3 Movie) आये तब मैं बनाऊंगा। क्योंकि मेरे पास स्त्री 3 के लिए भी कहानी है।

स्त्री 3 कब आएगी (Stree 3 Release Date Indian Hindi)-

जैसा की सभी को पता है की स्त्री का पहला भाग 2018 में रिलीज हुआ था. अब जकर 2024 में दूसरा पार्ट रिलीज होगा. यानी स्त्री 2 को बनाने में मेकर्स को कुल 6 साल लग गए हैं. लेकिन शायद स्त्री 3 बनाने में मेकर्स को इतना समय ना लगे. क्योंकि कहानी पहले से ही तैयार है। स्त्री 3 कब रिलीज (Stree 3 Kab Aayegi) होगी अभी इसके बारे में कुछ भी कहना जालबाज़ी होगी।

स्त्री 2 कब रिलीज होगी (Stree 2 Release Date In Hindi)-

ऋद्धा कपूर व राजकुमार राव की फिल्म Stree 2 इस साल सिनेमाघरों में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर यानि 15 अगस्त 2024 (Stree 2 Release Date) को रिलीज होगी। फिल्म का टीजर रिलीज कर दिया गया है। अब दर्शकों को फिल्म के ट्रेलर का इंतजार है।

Similar News