IAS Abhishek Singh: पॉवर का रसूख! बवाल के बाद IAS अभिषेक सिंह के गणेश उत्सव में पहुंचें सुनील शेट्टी, अक्षरा सिंह को मांगनी पड़ी माफी

Suniel Shetty At IAS Abhishek Singh Ganpati Celebration Event: अक्सर कंट्रोवर्सी में रहने वाले IAS ऑफिसर अभिषेक सिंह पिछले दो दिनों से कुछ ज्यादा ही सोशल मीडिया पर छाएं हुए हैं।

Report :  Shivani Tiwari
Update: 2023-09-23 05:27 GMT

Suniel Shetty At IAS Abhishek Singh Ganpati Celebration Event: अक्सर कंट्रोवर्सी में रहने वाले IAS ऑफिसर अभिषेक सिंह पिछले दो दिनों से कुछ ज्यादा ही सोशल मीडिया पर छाएं हुए हैं। मालूम हो कि उत्तर प्रदेश के जौनपुर में रहने वाले अभिषेक सिंह ने गणेश चतुर्थी के अवसर पर अपने घर पर गणेश उत्सव का आयोजन किया था, जो तीन दिन तक चलने वाला था। हालांकि उत्सव के दूसरे दिन जबरदस्त हंगामा हो गया, जिसके बाद लोगों को लगा कि अब इतने बवाल के बाद शायद तीसरे दिन का आयोजन कैंसिल हो जाए, लेकिन ऐसा नहीं हुआ, बल्कि तीसरे दिन तो बॉलीवुड के एक और शानदार अभिनेता इवेंट में चार चांद लगाने पहुंचें।

IAS अभिषेक सिंह के गणेश उत्सव में पहुंचें सुनील शेट्टी

अभिषेक सिंह का नाम मनोरंजन की दुनिया में भी काफी जाना माना है, वह कई म्यूजिक वीडियो और वेब सीरीज में काम कर चुके हैं। सिर्फ बॉलीवुड के बड़े सितारों से ही उनकी अच्छी-खासी जान पहचान नहीं है, बल्कि पॉलिटीशियन तक भी उनकी पहुंच हैं। अभिषेक द्वारा आयोजित किए गए तीन दिवसीय गणपति महोत्सव में कई पॉलिटीशियन ने भी शिरकत की थी। यह भी बताते चलें कि गणपति उत्सव के दूसरे दिन हनी सिंह और अक्षरा सिंह ने अपनी शनादार परफॉर्मेंस से वहां मौजूद लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया था।


वहीं अब तीसरे दिन गणपति उत्सव का हिस्सा बनने बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी पहुंचें। सुनील शेट्टी के साथ ही तीसरे दिन अक्षरा सिंह भी नजर आईं। सुनील शेट्टी की उपस्थिति ने इस उत्सव का नजारा ही बदल दिया। फैंस अपने चहीते एक्टर को कैमरों में कैद करने में जुट गए। तीसरे दिन इवेंट में खूब धमाल मचा। वहीं अब यह भी बात सामने आई है कि इवेंट के दूसरे दिन जिस वजह से हंगामा हुआ था, उसकी गलती का अहसास अक्षरा सिंह और IAS अभिषेक सिंह को हो गया था, जिसके लिए उन्होंने माफी भी मांगी।

Full View इस वजह से इवेंट में हुई थी तोड़फोड़

सस्पेंड हो चुके अभिषेक सिंह द्वारा आयोजित गणपति उत्सव में अक्षरा सिंह के गाने की वजह से बवाल मच गया था। दरअसल हुआ यूं कि अक्षरा सिंह से लोगों ने "जान मारे लहंगा ई लखनऊवा" गाना गाने के लिए कहा, अभिनेत्री ने लोगों की बात मानते हुए यह गाना गा दिया, बस फिर क्या था, गणेश उत्सव में इस तरह का अश्लील गाना गाने पर वहां मौजूद लोग अक्षरा सिंह पर भड़क गए और तुरंत ही तोड़-फोड़ करने लग गए।

Tags:    

Similar News