SSR Death Anniversary: रिया चक्रवर्ती को आई सुशांत सिंह राजपूत की याद, साझा किया अनसीन वीडियो

Sushant Singh Rajput 3rd Death Anniversary: बॉलीवुड इंडस्ट्री के बेहद ही होनहार अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को दुनिया को अलविदा कहे हुए आज तीन साल हो चुके हैं। वो आज ही का दिन था, जब अभिनेता के मृत्यु की खबर सामने आई थी और इसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया था।

Update: 2023-06-14 07:42 GMT
Sushant Singh Rajput 3rd Death Anniversary (Photo- Social Media)
Sushant Singh Rajput 3rd Death Anniversary: बॉलीवुड इंडस्ट्री के बेहद ही होनहार अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को दुनिया को अलविदा कहे हुए आज तीन साल हो चुके हैं। वो आज ही का दिन था, जब अभिनेता के मृत्यु की खबर सामने आई थी और इसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया था। आज दिवंगत अभिनेता की तीसरी डेथ एनिवर्सरी है, ऐसे में फैंस से लेकर आम जनता तक, लगभग सभी सुशांत को याद कर रहें हैं, वहीं उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती ने भी आज के दिन सुशांत को याद करते हुए एक पोस्ट साझा किया है।

रिया चक्रवर्ती को आई सुशांत सिंह राजपूत की याद

जब सुशांत सिंह राजपूत की डेथ हुई थी, उस समय रिया चक्रवर्ती ही उनकी गर्लफ्रेंड थीं। रिया चक्रवर्ती सुशांत सिंह राजपूत के जन्मदिन और डेथ एनिवर्सरी पर यकीनन एक पोस्ट शेयर करती हैं, आज फिर उन्होंने दिवंगत अभिनेता को याद करते हुए एक पोस्ट शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

रिया चक्रवर्ती ने शेयर किया अनसीन वीडियो

रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह राजपूत की तीसरी डेथ एनिवर्सरी पर एक वीडियो शेयर किया है, जो कि एक अनसीन वीडियो है। इस वीडियो में सुशांत सिंह राजपूत को रिया चक्रवर्ती ने पीछे से हग किया हुआ है और उनके साथ बातें करती नजर आ रहीं हैं। सुशांत सिंह राजपूत का यह वीडियो इंटरनेट की दुनिया में वायरल हो चुका है। इस वीडियो में रिया चक्रवर्ती ने "विश यू वर हियर" सॉन्ग लगाया हुआ है, साथ ही कैप्शन में एक रेड दिल वाले इमोजी के साथ ही इनफिनाइट का भी इमोजी बनाया है।

सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में जेल जा चुकीं हैं रिया चक्रवर्ती

बताते चलें कि जब सुशांत सिंह राजपूत के निधन की खबर सामने आई थी, देशभर में कोहराम मच गया था, किसी को यकीन ही नहीं हो रहा था कि सुशांत सिंह राजपूत ने सुसाइड कर लिया है। दरअसल अभिनेता अपने मुंबई स्थित घर में मृत पाए गाए थे। वहीं सुशांत सिंह राजपूत के घरवालों ने भी रिया चक्रवर्ती पर कई गंभीर आरोप लगाए थे, जिसके बाद रिया चक्रवर्ती को कई दिनों तक जेल में भी रहना पड़ा था। वहीं सोशल मीडिया पर रिया और उनके परिवार को आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था, आज भी बहुत से लोग सुशांत सिंह राजपूत के मृत्य की वजह रिया चक्रवर्ती को ही मानते हैं।

फैंस अब भी करते हैं सुशांत सिंह राजपूत को याद

सुशांत सिंह राजपूत भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन वह आए दिन अपने फैंस द्वारा याद किए जाते है, अधिकतर ही ट्विटर पर सुशांत सिंह राजपूत का नाम ट्रेंड होता रहता है और फैंस मौत के तीन साल बाद, आज भी उनके लिए न्याय की मांग कर रहें हैं।

Tags:    

Similar News