सुशांत केस: रिया से कल पूछताछ करेगी CBI, खुलेंगे कई बड़े राज

हर दिन एक्टर सुशांत से जुड़े नए नए मामले सामने आ रहे हैं। अब इस केस की जांच सीबीआई कर रही है। मुंबई पुलिस ने इस केस को सुसाइड केस बताया है। लेकिन अब सुशांत मामले में सीबीआई की जांच तेज हो गई है।

Update: 2020-08-23 15:16 GMT
कल रिया चक्रवर्ती से हो सकती है पूछताछ

मुंबई : हर दिन एक्टर सुशांत से जुड़े नए नए मामले सामने आ रहे हैं। अब इस केस की जांच सीबीआई कर रही है। मुंबई पुलिस ने इस केस को सुसाइड केस बताया है। लेकिन अब सुशांत मामले में सीबीआई की जांच तेज हो गई है। अब इस केस में सीबीआई रिया चक्रवर्ती से पूछताछ करने वाली है। खबर है कि सोमवार को रिया को पूछताछ के लिए सीबीआई बुला सकती है।

 

यह पढ़ें...कांग्रेस का भविष्य: मोदी को ललकारने वाले राहुल या कार्यकारी अध्यक्ष

 

सीबीआई की पूछताछ

शुरू से ही सुशांत केस में रिया चक्रवर्ती पर कई तरह के आरोप लगे हैं। सुशांत के पिता के के सिंह ने भी रिया पर कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं। उन पर ब्लैकमेलिंग से लेकर सुशांत को धोखा देने तक की बात कही है।दावा तो ये भी किया गया है कि रिया ने सुशांत के अकाउंट से 15 करोड़ रुपये निकाले थे। इसके अलावा सुशांत के पिता ने यहां तक कहा था कि रिया ने सुशांत को परिवार से अलग करने की कोशिश की थी।

 

यह पढ़ें...महिलाएं शारीरिक संबंध से क्यों नहीं होती संतुष्ट, इन बातों को जरूर जान लें

 

रिया की मुश्किलें बढ़ी

रिया,सुशांत को किसी से मिलने नहीं देती थीं। अब इन सभी पहलुओं पर सीबीआई रिया से सवाल-जवाब कर सकती है। इस समय ये पूरा केस रिया चक्रवर्ती के खिलाफ है। केस में रोज हो रहे नए खुलासे रिया को लेकर हो रहे है जो एक्ट्रेस के लिए मुसीबत खड़ी कर रहे हैं।

 

 

यह पढ़ें...ऑपरेशन क्लीन: अपराधियों के खिलाफ ताबड़तोड़ ऐक्शन, इनामी बदमाश समेत 3 गिरफ्तार

 

महेश भट्ट के कहने पर छोड़ा सुशांत का साथ

पहले भी ईडी ने रिया से दो बार पूछताछ की है। उनके इनकम सोर्स से लेकर नई कंपनियों के बारे में जानने तक, कई तरह के सवाल पूछे गए हैं। इसके अलावा सोशल मीडिया पर रिया की महेश भट्ट संग एक चैट भी वायरल है। वायरल चैट को देख ये खुलासा हुआ है कि रिया ने खुद ही सुशांत को छोड़ा था। 8 जून को वे खुद ही सुशांत का घर छोड़ चली गई थीं। उन्होंने ये सब महेश भट्ट के कहने पर किया था। ऐसे में सीबीआई रिया से कई कड़े सवाल पूछ सकती है।

बता दें कि 14 जून के सुशांत सिंह राजपूत ने बांद्रा के अपने फ्लैट में सुसाइड कर लिया था। पहले एक्टर की मौत को नेपोटिज्म से जोड़कर देखा जा रहा था अब मामला दूसरी तरफ रुख कर गया है। इस केस को सीबीआई जांच कर रही है।

Tags:    

Similar News