Swara Bhaskar Husband: कौन हैं फहाद अहमद, जिन्हें स्वरा ने चुना अपना जीवनजाथी, जानें उनके बारे में सबकुछ

Swara Bhaskar Husband: स्वरा ने जिस शख्स से शादी रचाई है, उनका नाम फहाद अहमद है। अहमद और स्वरा दोनों के राजनीतिक विचार एक जैसे हैं।

Written By :  Krishna Chaudhary
Update: 2023-02-17 04:34 GMT

Swara Bhaskar Husband Fahad Girar Ahmed (photo: social media )

Swara Bhaskar Husband: बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर सिने जगत के उन कलाकरों में शुमार हैं, जो अपनी राय बड़ी बेबाकी से रखती है। स्वरा अपने एक्टिंग से ज्यादा अपने पॉलिटिकल स्टैंड को लेकर चर्चा में रही हैं। मौजूदा केंद्र सरकार के खिलाफ कई मुद्दों पर आक्रमक रूख रखने वाली फिल्म अभिनेत्री को इसका नुकसान भी हुआ है लेकिन फिर भी वह अपने विचारों से डिगी नहीं हैं। यही वजह है कि कोई बड़ी फिल्म न करने के बावजूद वो सुर्खियों में बनी हुई हैं। स्वरा भास्कर फिलहाल तो अपनी शादी को लेकर मीडिया और सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।

उनके प्रशंसकों और विरोधियों में ये जानने की काफी उत्सुकता है कि आखिर इस मशहूर अदाकार ने किस शख्स को अपने जीवनसाथी के लिए चुना है। स्वरा ने जिस शख्स से शादी रचाई है, उनका नाम फहाद अहमद है। अहमद और स्वरा दोनों के राजनीतिक विचार एक जैसे हैं, जिसने उन्हें करीब लाने में सबसे बड़ी भूमिका अदा की है। तो आइए एक नजर फहाद अहमद पर डालते हैं।

Swara Bhaskar Husband Fahad zirar Ahmed (photo: social media )

कौन हैं फहाद अहमद

फहाद अहमद का पूरा नाम फहाद जिरार अहमद है। उनका जन्म यूपी के बरेली जिले के बहेड़ी में 2 फरवरी 1992 को हुआ था। उनके पिता का नाम जिरार अहमद है, जो अलीगढ़ में समाजवादी पार्टी की तरफ से राजनीति करते हैं। अलीगढ़ मुस्लिम युनिवर्सिटी से स्नातक करने के बाद फहाद ने मुंबई स्थित टाटा इंस्टिट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज (TISS) से सोशल वर्क में एमफिल किया। यहीं उन्होंने छात्र राजनीति में कदम रखा। साल 2017 और 2018 में फहाद को TISS छात्रसंघ का महासचिव चुना गया था। फिलहाल वह वहीं से पीएचडी भी कर रहे हैं।

 Fahad zirar Ahmed (photo: social media )

आंदोलन की वजह से चर्चा में आए

टीआईएसएस छात्रसंघ के महासचिव रहने के दौरान फहाद अहमद ने एससी/एसटी और पिछड़े वर्ग के छात्रों के साथ संस्थान के खिलाफ बड़ा विरोध प्रदर्शन किया था। इसी प्रदर्शऩ को लेकर वे पहली चर्चा में आए थे। ये आंदोलन एससी/एसटी और पिछड़े वर्ग के छात्रों की फीस माफी को खत्म करने के फैसले के खिलाफ था। इसके अलावा उन्होंने सीएए के खिलाफ मुंबई समेत देश के कई हिस्सों में आयोजित विरोध-प्रदर्शऩों में हिस्सा लिया था।

फहाद अहमद ने टीआईएसएस के दीक्षांत समारोह में यूनिवर्सिटी के चेयरपर्सन एस. रामादुरई के हाथों एमफिल की डिग्री लेने से इनकार कर दिया था। उनके साथ कई और छात्रों ने डिग्री लेने से मना कर दिया था। जिसे टाटा इंस्टीट्यूट ने संस्थान का अपमान बताया था। इंस्टीट्यूट ने पीएचडी में उनका रजिस्ट्रेशन भी बैन कर दिया था। फहाद अहमद अब छात्र राजनीति से निकलकर एक्टिव पॉलिटिक्स में उतर चुके हैं। उन्होंने साल 2021 के जुलाई सपा को ज्वाइन किया। वर्तमान में वे समाजवादी पार्टी की युवा ईकाई की महाराष्ट्र और मुंबई अध्यक्ष हैं।

Swara Bhaskar Husband Fahad zirar Ahmed (photo: social media )

फहाद से अधिक धनी हैं स्वरा भास्कर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्वरा भास्कर के पति फहाद जिरार अहमद लोकप्रियता के साथ – साथ संपत्ति के मामले में भी अपनी पत्नी से पीछे हैं। स्वरा भास्कर के पास करोड़ों की संपत्ति है। उनकी नेटवर्थ साल 2021 के आंकड़ों के मुताबिक, 35 करोड़ रूपये है। दिल्ली के अलावा मुंबई में भी उनका घर है। मुंबई में करोड़ों की फ्लैट में रहने वाला स्वरा भास्कर के पास लग्जरी कार बीएमडब्ल्यू एक्स 1 है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्वरा किसी फिल्म में लीड किरदार के लिए 4-5 करोड़ रूपये की फीस लेती हैं। वहीं, उनके पति फहाद अहमद की संपत्ति के बारे में फिलहाल सार्वजनिक रूप से बेहद कम जानकारी उपलब्ध है।

Tags:    

Similar News