Swara Bhaskar Marriage: स्वरा का निकाह इस्लाम और शरियत की रोशनी में जायज नहीं, बोले मुस्लिम धर्मगुरु

Swara Bhaskar Marriage:

Written By :  Krishna Chaudhary
Update: 2023-02-19 08:25 GMT

Swara Bhaskar Marriage (Image: Social Media)

Swara Bhaskar and Fahad: बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने यूपी से आने वाले समाजवादी पार्टी के युवा नेता फहद अमहद से शादी कर ली है। राजनीतिक मुद्दों पर बेबाकी टिप्पणी करने वाली स्वरा की शादी को लेकर मुख्य धारा की मीडिया से लेकर सोशल मीडिया तक काफी शोर मचा। स्वरा के विचारों से असहमति रखने वाले लोगों ने उनकी शादी को लेकर भी उन्हें ट्रोल करने की कोशिश की। ये सब चल ही रहा था कि बरेली के एक मुस्लिम धर्मगुरु ने स्वरा और फहद की शादी पर सवाल उठाते हुए नए विवाद को जन्म दे दिया।

दरगाह आला हजरत से जुड़े संगठन ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने कहा कि स्वरा भास्कर और फहद अमहद की शादी जायज नहीं है। स्वरा को पहले इस्लाम कबूल करना होगा, तभी यह निकाह इस्लाम और शरीरत की रोशनी में जायज कहलगाएगी। उन्होंने कहा कि शरीयत के मुताबिक, लड़का मुस्लिम है और उससे एक गैर – मुस्लिम लड़की निकाह करना चाहती है, तो उसे सबसे पहले इस्लाम कबूल करना होगा। अगर लड़की बिना इस्लाम कबूल किए निकाह करती है तो इस्लाम ऐसे निकाह को नाजायज माना जाता है।

जनवरी में ही कर लिया था दोनों ने कोर्ट मैरिज

बॉलीवुड अदाकारा स्वरा भास्कर ने फहद अमहद से 6 जनवरी 2023 को ही कोर्ट मैरिज कर लिया था। दोनों अगले माह यानी मार्च में इस्लामिक रिति-रिवाज से शादी करेंगे। स्वरा ने पिछले दिनों ट्वीट कर अपनी शादी की जानकारी सार्वजनिक की थी। उनके पति फहद यूपी के बरेली जिले के बहेड़ी से आते हैं और मुंबई में रहते हैं। फहद अमहद सपा यूथ विंग के महाराष्ट्र प्रमुख हैं।

सीएए प्रोटेस्ट के दौरान दोनों करीब आए

स्वरा भास्कर और फहद अमहद नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ हुए प्रोटेस्ट के दौरान एक दूसरे के करीब आए थे। स्वरा की तरह फहद ने भी इस कानून के खिलाफ देश के अलग – अलग हिस्सों में आयोजित विरोध प्रदर्शनों में हिस्सा लिया था। दोनों की समान विचारधारा ने एक दूसरे को करीब लाने का काम किया। बकौल स्वरा शुरूआत में दोनों दोस्त बने और फिर उन्होंने एक-दूसरे का हमसफर बनने का निर्णय लिया।

Tags:    

Similar News