तमिल अभिनेता जेके रितेश को दिल का दौरा पड़ने से निधन

अभिनेता और राजनेता रहे जे के रितेश का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 46 साल के थे। इस साल फरवरी के महीने में उन्हें फिल्म एलकेजी में देखा गया था। राजनीति में वह डीएमके और एआईडीएमके दोनों दलों के नेता रह चुके थे।

Update: 2019-05-18 04:46 GMT

मुम्बई: अभिनेता और राजनेता रहे जे के रितेश का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 46 साल के थे। इस साल फरवरी के महीने में उन्हें फिल्म एलकेजी में देखा गया था। राजनीति में वह डीएमके और एआईडीएमके दोनों दलों के नेता रह चुके थे। ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला ने एक ट्वीट के जरिए इस दुखद खबर को साझा किया है।

रितेश पूर्व लोकसभा सांसद भी थे। साल 2007 में उन्होंने तमिल फिल्मों में डेब्यू किया था। 12 साल के फिल्मी करियर में वह चार तमिल फिल्मों में अभिनय कर चुके थे। जिसमें साल 2007 में फिल्म कानल नीर और नागायन 2008, पेन सिंघम 2010 और एलकेजी (लालगुड़ी करुपिया गांधी) शामिल हैं।

यह भी देखें... Amazon CEO जैफ बेजोस को दुनिया का सबसे अमीर आदमी बनाने वाला ये इंसान

रितेश का जन्म 1973 में पड़ोसी देश श्रीलंका के कांडी में हुआ था। साल 1976 में माइग्रेशन के चलते वह तमिलनाडु के रामेश्वरम के हिस्से में आ गए थे। उनकी पत्नी और एक बेटा है।

उनके निधन पर तमिल अभिनेत्री वारालक्ष्मी सरतकुमार ने शोक जताते हुए ट्वीट किया 'वह अच्छे लोगों में से एक थे जिनसे मैं मिली थी, उनका अचानक जाना मुझे और उनके परिवार के लिए एक सदमे लगने के जैसा है, इस दुख की घड़ी में भगवान उनके परिवार को संभलने की हिम्मत दे और भगवान उनकी आत्मा को शांति दे, आप चाहे कहीं भी रहे भगवान का आशीर्वाद आप पर हमेशा रहे, आप एक सच्चे इंसान थे।'

Tags:    

Similar News