Tejasswi Prakash Karan Kundrra: करण और तेजस्वी की लव स्टोरी है काफी खास, मीठी नोकझोक से भरी है इनकी कहानी

Tejasswi Prakash Karan Kundrra Love Story: तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा टेलीविज़न की दुनिया की सबसे पॉपुलर जोड़ी है। आज हम बात करेंगे तेजस्वी और करण की लव स्टोरी के बारे में।

Update: 2022-07-14 03:57 GMT

Tejasswi Prakash Karan Kundrra Love Story (Image Credit-Social Media)

Tejasswi Prakash Karan Kundrra Love Story: तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा टेलीविज़न की दुनिया की सबसे पॉपुलर जोड़ी है। फैंस दोनों की शादी का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। वहीँ आज दोनों का म्यूजिक वीडियो बारिश आई है भी रिलीज़ हो जायेगा। जिसका बीते कल प्रोमो आया था। फैंस दोनों को साथ देखकर काफी एक्ससिटेड हैं और आज म्यूजिक वीडियो के रिलीज़ होने का इंतज़ार कर रहे हैं। लेकिन आज हम बात करेंगे तेजस्वी और करण की लव स्टोरी के बारे में।

तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा दोनों ही टेलीविज़न इंडस्ट्री से ताल्लुक रखते हैं। वहीँ दोनों की दोस्ती हुई 'बिग बॉस 15' (Bigg Boss 15) के शो से जो धीरे धीरे प्यार में बदल गयी। इस दौरान करण का व्यवहार तेजस्वी के लिए सही नहीं ये इलज़ाम भी लगते रहे। लेकिन दोनों ने इन सब की परवाह किये बिना हमेशा दोनों का साथ दिया जो आज भी साथ है। शो के दौरान पहले करण ने अपने प्यार का इजहार किया था लेकिन बाद में तेजस्वी ने भी करण के लिए उनके दिल में प्यार की बात कबूली थी। इतना ही नहीं शो के दौरान लोगों को ये भी लगा कि ये सिर्फ शो पर अटेंशन पाने और शो में बने रहने के लिए हो रहा है। लेकिन ये बात गलत साबित हुई क्योकि दोनों आज भी साथ है और कई बार साथ स्पॉट हो जाते हैं। दोनों एक दूसरे साथ बेहद प्यार में हैं अक्सर ही दोनों की तस्वीर सोशल मीडिया पर ट्रेंड करती रहती हैं।

Tejasswi Prakash Karan Kundrra Love Story (Image Credit-Social Media)

 तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा दोनों ही सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। और अक्सर अपनी एक दूसरे के साथ तस्वीरें साझा करते रहते हैं। कुछ दिन पहले एक यूजर ने करण की मौत की दुआ मांगते हुए कहा था कि वो चाहता है कि तेजस्वी का हाल भी शहनाज़ गिल जैसा हो जाये ताकि तो भी अपने करियर पर फोकस कर सके। ये यूजर खुद को तेजस्वी प्रकाश का फैन कह रहा था लेकिन उसकी इस बात पर जहाँ करण ने रियेक्ट किया वही तेजस्वी ने लिखा ये मेरा फैन हो ही नहीं सकता। तेजस्वी का इस तरह करण के सपोर्ट में आना उनके फैंस को बेहद भया और सभी दोनों के साथ रहने की दुआ मांगते दिखे।दोनों की शादी की कई बार अफवाह उड़ी लेकिन ये कपल अभी भी समय का हवाला दे कर शादी की बात को टालता दिखता है। वैसे फैंस उन्हें जल्द शादी के बंधन में बंधते देखना चाहते हैं।

Tejasswi Prakash Karan Kundrra Love Story (Image Credit-Social Media)

 बिग बॉस शो के दौरान फैंस ने उन्हें #tejran नाम दिया जो काफी ट्रेंड करता था। वहीँ अब दोनों का म्यूजिक एल्बम आने के बाद से दोनों की चर्चा फिर से तेज़ हो गयी है। आप भी देखिये दोनों का ये प्यारा म्यूजिक वीडियो।

Full View

तेजस्वी जहाँ आजकल अपने पॉपुलर शो नागिन 6 में बिजी हैं वहीँ करण डांस रियलिटी शो होस्ट कर रहे हैं।

Tags:    

Similar News