Tejasswi Prakash Video: शूटिंग से समय तेजस्वी प्रकाश ने की ऐसी हरकत, पीछे पीछे दौड़ता नजर आया शख्स

Tejasswi Prakash Video:सोशल मीडिया पर एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है जिसमे एक्ट्रेस एक साइकिल चला रहीं हैं। वो साइकिल एक गुब्बारे वाले की है।

Update: 2022-12-03 12:14 GMT

Tejasswi Prakash Video (Image Credit-Social Media)

Tejasswi Prakash Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है जिसमे एक्ट्रेस एक साइकिल चला रहीं हैं। वो साइकिल एक गुब्बारे वाले की है। इसको चलते हुए वो काफी खुश नज़र आ रहीं हैं। एक्ट्रेस का ये वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है। एक्ट्रेस फ़िलहाल आजकल अपने टीवी सीरियल नागिन 6 में काफी व्यस्त हैं। वहीँ उनका ये वीडियो उनके फैंस को आ अभिनेत्री को साइकिल की सवारी करते हुए खुशी से देखा जा सकता है

तेजस्वी प्रकाश का वीडियो वायरल

हाल ही में एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में 10 साल पूरे करने वाली एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश को शनिवार को मुंबई में स्पॉट किया गया। तेजस्वी ने अपने व्यस्त शूटिंग शेड्यूल से कुछ समय के लिए छुट्टी ली और सेट पर एक गुब्बारे वाले की साइकिल की सवारी करती नजर आईं। एक पैपराजो द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में नागिन 6 की एक्ट्रेस को ग्रे ड्रेस में देखा जा सकता है। उन्होंने अपने बाल खुले रखे थे और साइकिल की सवारी करते हुए काफी खुश नज़र आईं।

तेजस्वी के फैंस ने वीडियो पर कुछ ही देर में ढेरों लाइक और कमेंट करने शुरू कर दिए। एक यूजर ने लिखा, "सबसे प्यारी चीज जो मैंने आज देखी।" एक अन्य फैन ने कमेंट किया, "वो उनमें से हैं जो छोटी-छोटी चीजों में खुशी ढूंढती हैं।" तेजस्वी फिलहाल एकता कपूर के सीरियल नागिन 6 में फीमेल लीड की भूमिका निभा रही हैं। इससे पहले, वो टेलीविज़न शो स्वरगिनी - जोड़े रिश्तों के सुर, पहरेदार पिया की, रिश्ता लिखेंगे हम नया, कर्ण संगिनी जैसे कई शो का हिस्सा रह चुकी हैं।

उन्होंने खतरों के खिलाड़ी 10, बिग बॉस 15 और अन्य जैसे रियलिटी शो में भी पार्टिसिपेट किया था और वो बिग बॉस 15 की विनर भी रहीं हैं। तेजस्वी को बिग बॉस 15 में एक्टर करण कुंद्रा से प्यार हो गया। दोनों फिलहाल एक दूसरे को डेट कर रहे हैं साथ ही अक्सर अपने वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं।

Tags:    

Similar News