Thalapathy Vijay का पुराना वीडियो हुआ वायरल, Rahul Gandhi की जमकर की तारीफ, देखें

Thalapathy Vijay Video On Rahul Gandhi: तमिलनाडु चुनाव जीतने से पहले ही थलापति विजय को राहुल गाँधी ने मिलने का दिया था ऑफर वायरल हुआ वीडियो देखें

Update:2026-05-06 07:58 IST

Thalapathy Vijay Old Video On Rahul Gandhi (Image Credit-Social Media)

Thalapathy Vijay Rahul Gandhi: थलापति विजय की पार्टी टीवीके ने तमिलनाडु का चुनाव जीत लिया है। उनकी पार्टी ने तमिलनाडु के राजनीति में एक नया अध्याय लिखा है। लेकिन थलापति विजय राजनेता बनने से पहले एक एक्टर और साउथ के प्रसिद्ध सुपरस्टार थे। उन्होंने 2024 में अपनी पार्टी का निर्माण किया है। लेकिन उससे पहले ही 2011 से ही वो तमिलनाडु की सत्ताधारी पार्टी पर और जबसे केंद्र में बीजेपी सरकार आई है, उस पर निशाना साधते हुए नजर आएं हैं। तो वहीं तमिलनाडु में थलापति विजय ने अपनी खुद की पार्टी बनाकर विधानसभा चुनाव में भारी मतों से जीत हासिल की है। इन सबके बीच लगातार ये खबरें हैं कि आखिर Thalapathy Vijay तमिलनाडु में सत्ता में आने के लिए किस पार्टी के साथ हाथ मिला सकते हैं। इन सबके बीच Thalapathy Vijay का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बता दे कि Thalapathy Vijay का ये वीडियो उस समय का है, जब वो राजनेता नहीं बल्कि सिर्फ एक एक्टर और सुपरस्टार थे। जिसमें उन्होंने काग्रेंस प्रमुख राहुल गाँधी के बारे में बात की है। 

थलापति विजय का राहुल गाँधी को लेकर पुराना वीडियो हुआ वायरल (Thalapathy Vijay Old Video Viral On Rahul Gandhi)-

4 मई 2026 को तमिलनाडु राज्य में एक तरह की सुनामी आई सी. जोसेफ विजय की, एक अभिनेता, जो कभी अपने प्रशंसकों के बीच ' इलया थलपति' या युवा कमांडर के नाम से जाने जाते थे, उन्होंने तमिलनाडु की राजनीति में एक नया इतिहास रच दिया। 22 जून, 1974 को तमिल फिल्म उद्योग से गहराई से जुड़े परिवार में जन्मे थलापति विजय, उनके पिता फिल्म निर्देशक चंद्रशेखर हैं और उनकी माता शोभा एक गायिका थीं। फिल्मों में बाल भूमिकाओं से अपने करियर की शुरुआत करते हुए, उन्होंने मुख्य भूमिकाएँ निभाईं और लगभग 30 वर्षों की अवधि में लगभग 70 फिल्मों में अभिनय किया। जिससे उनके प्रशंसकों की संख्या बहुत बढ़ गई और वे देश के सबसे अधिक कमाई करने वाले अभिनेताओं में से एक बन गए।

तो वहीं अभिनेता रहते हुए वो 2011 से ही राजनीति में भी सक्रिय रहे हैं। इन सबके बीच थलापति विजय का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। ये वीडियो उस समय का है जब वो एक्टर थे। इस वीडियो में थलापति विजय ने कांग्रेस के प्रमुख राहुल गाँधी की तरफ से उनसे मिलने की इच्छा जाग्रत करने पर प्रतिक्रिया दी है। थलापति विजय ने राहुल गाँधी के बारे में कहा कि- राहुल गाँधी जी मुझसे मिलने की इच्छा जाग्रत की है, मेरी उनके लिए वेल-विशेस है, उन्होंने कहा की ये मेरे लिए बहुत गर्व की बात है कि मैं इतना बड़ा व्यक्ति नहीं हूँ, फिर वो मुझसे मिलने की इच्छा व्यक्त कर रहे हैं। मैं और मेरे पिता दिल्ली में एक शूट था, तब राहुल गाँधी जी से मिलने गए थे। उन्होंने जिस तरह से हमशे मुलाकात की वो काबिले तारीफ है। वो बहुत अच्छा काम कर रहे हैं, खासकर के युवाओं के लिए जैसा कि हालहि के इलेक्शन मे ंदेखा गया है। राहुल गाँधी ने हमशे घंटों तक बातचीत की है। लेकिन मैं अभी उनको नहीं ज्वाइन कर रहा हूँ, जैसे कि इस समय खबरों में आ रहा है। जैसा की आप इस वीडियो में देख सकते हैं। 



Tags:    

Similar News