The Great Indian Kapil Show: कपिल शर्मा-सुनील ग्रोवर के बीच फिर हुआ विवाद

The Great Indian Kapil Show: कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर एक बार फिर 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में साथ नजर आ रहे हैं, लेकिन लगता है दोनों के बीच फिर विवाद शुरू हो गया है।;

Written By :  Ruchi Jha
Update:2024-04-21 15:42 IST

The Great Indian Kapil Show (Image Credit: Social Media)

The Great Indian Kapil Show: कॉमेडियन व एक्टर कपिल शर्मा का मोस्ट पॉपुलर शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' इन दिनों खूब चर्चा में है। शो के हर एपिसोड को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। अब तक इस शो के तीन एपिसोड रिलीज हो चुके हैं। बता दें कि कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के झगड़े के बाद दोनों को फिर से 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में साथ देखा जा रहा है और दोनों की जोड़ी फैंस को खूब पसंद भी आ रही है। लेकिन लगता है दोनों के बीच फिर विवाद शुरू हो गया है। दरअसल, सुनील ग्रोवर ने कपिल शर्मा को लेकर एक बयान दिया है। आइए आपको बताते हैं सुनील ने कपिल को लेकर क्या कहा है?

सुनील-कपिल की दोस्ती में फिर आई दरार? (The Great Indian Kapil Show)

दरअसल, 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में हाल ही में विक्की कौशल और सनी कौशल मेहमान बनकर आए थे। इस दौरान दोनों भाईयों ने खूब मस्ती की। इस एपिसोड में सुनील ग्रोवर ने भी सबको खूब एंटरटेन किया। वह कभी ‘कमलेश की लुगाई’ बनकर आए तो कभी इंजीनियर चुंबक मित्तल। वहीं जब सुनील ग्रोवर शो के दौरान अपना एक्ट कर रहे थे, तो कपिल शर्मा ने उन्हें कई बार टोका इस पर सुनील ग्रोवर इरिटेट हो गए और फिर उन्होंने कुछ ऐसा कह दिया जिसे सुन हर कोई हैरान रह गया।


सुनील ने कपिल शर्मा को क्या कहा? (Vicky Kaushal in The Great Indian Kapil Show)

दरअसल सुनील ग्रोवर शो में पहले ‘कमलेश की लुगाई’ बनकर पहुंचे और विक्की कौशल के साथ रोमांटिक डांस किया और उनके साथ फ्लर्ट किया। इसके बाद जब इंजीनियर चुंबक मित्तल बनकर एंट्री मारी और स्टेज पर धमाल मचा दिया। वह विक्की को बताने लगे कि उन्हें इंजीनियरिंग इंडस्ट्री से कितना लगाव है और काम कितना पसंद है। वह एयरपोर्ट रनवे की सफाई करते हैं। इतना सुनते ही कपिल शर्मा बीच में बोल पड़ते हैं और कहते हैं कि छोटा कश्मीर नाम की एक जगह है, जहां ये 5 साल की उम्र तक के बंदरों को नहलाता है। यह सुनकर चुंबक मित्तल बने सुनील ग्रोवर बोलते हैं कि ‘हंसिए आप लोग, मेरा इनसे कोई हंसी-मजाक वाला रिश्ता नहीं है।’


इसके बाद चुंबक मित्तल कहते हैं कि वह अब विक्की कौशल और सनी के साथ कंफर्टेबल हो रहे हैं। इतना कहकर ही वह शराब की बोतल, दो गिलास और भुजिया निकालकर टेबल पर रख देते हैं, और दो पेग लगाते हैं। यह देखकर कपिल पूछते हैं कि वह क्या कर रहे हैं। इस पर सुनील ने कहा कि अभी तो हम चढ़ेंगे। बंदरों को नहलाता हूं मैं? ये ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि ये चाहते हैं कि सामने जो मैडम हैं, वो हंसें। (इतना सुनते ही सामने बैठीं अर्चना पूरन सिंह जोर से हंस पड़ती हैं।) बुरा लगेगा इनको, लेकिन ये इन लोगों का धंधा है।’ यह सुनकर वहां मौजूद सभी लोग हंसने लगते हैं। हालांकि, यह केवल एक मजाक था।


क्या है सुनील ग्रोवर और कपिल शर्मा के बीच का विवाद? (Sunil Grover Kapil Sharma Fight)

जो इस बारे में नहीं जानते हैं, उन्हें हम बता दें कि साल 2017 में ऑस्ट्रेलिया से भारत तक के सफर के दौरान कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के बीच झगड़ा हो गया था। बताया गया कि झगड़े के दौरान कपिल नशे में थे और उन्होंने सुनील पर हमला कर दिया। इसके तुरंत बाद, सुनील ने कपिल से नाता तोड़ लिया और 'द कपिल शर्मा शो' छोड़ दिया था। हालांकि, अब ये दोनों 'ग्रेट इंडियन कपिल शो' में एक साथ काम कर रहे हैं।

Tags:    

Similar News