The Kerala Story: 'द केरल स्टोरी' की कहानी को सच साबित करने वाले को मिलेंगे 1 करोड़ रुपए! जानिए किसने दिया ये ऑफर

The Kerala Story: फिल्म 'द केरल स्टोरी' 5 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस बीच एक बड़ी खबर सामने आई है, जिसे सुन आपके होश उड़ जाएंगे। आइए आपको विस्तार से बताते हैं।

Update: 2023-05-02 13:04 GMT
The Kerala Story (Image credit: Instagram)

The Kerala Story: फिल्म 'द केरल स्टोरी' को लेकर विवाद आए दिन बढ़ता ही जा रहा है। यह मामला अब सियासत तक जा पहुंचा है। फिल्म 5 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, लेकिन इस बीच फिल्म को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है, जिसे सुन सभी के होश उड़ गए हैं। दरअसल, मुस्लिम यूथ लीग की केरल राज्य समिति ने फिल्म 'द केरल स्टोरी' में लगाए गए आरोपों को साबित करने वाले व्यक्ति को एक करोड़ रुपए देने का एलान किया है। आइए आपको विस्तार से बताते हैं यह पूरा मामला क्या है।

फिल्म पर लगे गलत तथ्य दिखाने के आरोप

दरअसल, सुदिप्तो सेन की यह फिल्म 32,000 महिलाओं के धर्म परिवर्तन की कहानी है, जो राज्य से गायब हो गई थीं और आईएसआईएस में शामिल हो गई थीं। आरोप लगाए जा रहे हैं कि फिल्म में गलत तथ्य दिखाए गए हैं और इसके जरिए लोगों को एक विशेष समुदाय के खिलाफ नफरत के बीज बोने की कोशिश की गई है। अब मुस्लिम यूथ लीग की केरल राज्य समिति ने फिल्म की कहानी सच साबित करने की चुनौती दी है और साबित करने वाले व्यक्ति को एक करोड़ का इनाम देने की बात भी कही है।

सबूत के लिए खोले जाएंगे संग्रह केंद्र

मुस्लिम लीग का कहना है कि फिल्म में जो दावे किए जा रहे हैं उनके सबूत पेश करने के लिए 4 मई को हर जिले में संग्रह केंद्र खोले जाएंगे। कोई भी संग्रह केंद्रों में जाकर सबूत दे सकता है। इस फिल्म को लेकर काफी ज्यादा विवाद हो रहा है। मुस्लिम समाज तो इस फिल्म के खिलाफ है ही, लेकिन इसके अलावा राज्य सरकार भी इस फिल्म के विरोध में है। केरल के मुख्यमंत्री ने तो फिल्म पर राज्य को धार्मिक अतिवाद का केंद्र बताने का आरोप भी लगाया है।

क्या है 'द केरल स्टोरी' की कहानी?

फिल्म के ट्रेलर के अनुसार, कहानी में यह दिखाया गया है कि कैसे हिंदू लड़कियों को पूरी प्लानिंग के साथ फंसाया जाता है। पहले उन्हें इस्लाम के करीब लाया जाता है और फिर लव जिहाद के जरिए उनकी मुस्लिम लड़कों से शादी करवाई जाती है और फिर नर्स बनने के लिए उन्हें विदेश भेज दिया जाता है, जहां वो ISIS के चंगूल में फंस जाती हैं। फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से लोग दो वर्ग में बंट गए हैं। ट्विटर पर गई तरह की राय रखी जा रही है। जहां कुछ लोग इस फिल्म को प्रमोट कर रहे हैं, तो वहीं कुछ लोग इस फिल्म को एक एजेंडा बता रहे हैं।

Tags:    

Similar News