इन 10 बॉलीवुड सितारों के हमशक्ल देखकर आप भी खा जाएंगे धोखा

Update: 2018-08-09 11:11 GMT

मुंबई: कहा जाता है कि दुनिया में हर किसी के हमशक्ल होते हैं। कोई इस पर भरोसा करता है कोई नहीं करता। लेकिन इन तस्वीरों को देखने के बाद आप भी कम से कम इतना तो मान ही लेंगे कि हर किसी के ना सही लेकिन कुछ लोगों के हमशक्ल होते हैं।

यह भी पढ़ें: VIDEO: जब McDonald’s में इस वेटर को दिखी अजीबोगरीब चीज

सोशल मीडिया पर कुछ बॉलीवुड सितारों के हमशक्लों की तस्वीरें मिली हैं। वैसे तो दुनिया में लाखों लोग सितारों जैसा लुक पाने के लिए उनके जैसी ड्रेसेस और एक्सेसरीज कैरी करते हैं। लेकिन ये लोग सितारों का लुक अपनाकर नहीं पैदाइशी उनकी तरह दिखते हैं।

तो चालिए आज हम बात करेंगे बॉलीवुड के उन स्टार्स के बारे में जिनके हमशक्ल को देखने के बाद आपको भी सच में कुदरत पर यकीन हो ही जाएगा।

सोनाक्षी सिन्हा

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा की तरह दिखने की वजह से प्रिया मुखर्जी को छोटे पर्दे से काम के ऑफर मिल रहे हैं। प्रिया लंदन मूल से हैं, उनकी मां इटली से हैं और पिता इंडियन हैं।

अरबाज खान

अरबज खान बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता होने के साथ-साथ फेमस डायरेक्टर भी है अरबाज खान ने बॉलीवुड में बहुत सी हिट फिल्में बनाई है और इनके हमशक्ल भी है जोकि टॉप टेनिस प्लेयर है।

ऋतिक रोशन

बॉलीवुड के सुपरस्टार ऋतिक रोशन के डांस और लुक की लाखो लड़किया आज भी दीवानी है, आपको बता दे की अमरीकन एक्टर ब्रेडली चार्लिस कूपर देखने में बिल्कुल बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रौशन जैसा ही लगते हैं।

जॉन अब्राहम

बॉलीवुड के सबसे हैंडसम अभिनेता में से एक जॉन अब्राहम के डुब्लिकेट मुबाशिर मलिक हैं।

इमरान हाशमी

इमरान हाशमी बॉलीवुड के जाने माने अभिनेताओं में से एक हैं। वे फिल्‍मों में अपने बोल्‍ड अंदाज के लिए जाने जाते हैं बता दे की इमरान खान का भी एक हमशक्ल है, जी जिस शख्स की बात कर रहे हैं वो पाकिस्तान के मजदाक जान हैं जिसे देखने के बाद आपको दोनों में फर्क कर पाना बेहद मुश्किल हो जाएगा।

प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की तरह दिखने वाली एक हूबहू लड़की है जो सोशल मीडिया पर खूब छाई हुई है। बता दें कि नवप्रीत बंगा नाम की एक लड़की प्रियंका चोपड़ा की हमशक्ल कहलाकर खूब चर्चा में हैं। नवप्रीत कनाड़ा की रहने वाली है उनके नैन-नक्श बिलकुल प्रियंका चोपड़ा से मिलते हैं।

सैफ अली खान

बॉलीवुड के नवाब सैफ अली खान के हमशक्ल भी हैं। लेकिन वह सैफ की तरह आलिशान जिंदगी नहीं जीते हैं बल्कि एक पेट्रोल पम्प पर काम करते हैं।

अनुष्का शर्मा

बॉलीवुड की खुबसूरत अभिनेत्री एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और पाकिस्तानी सिंगर नाजिया हसन से काफी मिलते-जुलते हैं।

ऐश्वर्या राय बच्चन

बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक ऐश्वर्या राय बच्चन आज किसी भी तरह के परिचय की मोहतज नही है। लेकिन ऐश्वर्या की तरह ही दिखने वाली एक और बॉलीवुड एक्टे्रस भी हैं जो उनसे काफी मिलती है बॉलीवुड फिल्म लकी में स्नेहा उल्लाल को तो लगभग सभी ने देखा होगा वह बिल्कुल ऐश्वर्या राय बच्चन की तरह ही लगती हैं।

कैटरीना कैफ

बॉलीवुड की खुबसूरत अभिनेत्री कटरीना कैफ और अभिनेत्री ज़रीन खान दोनों ही एक्ट्रेस एक दुसरे से काफी हद तक मिलती जुलती है।

Tags:    

Similar News