TikTok प्ले स्टोर से हटा तो डाउनलोड के जुगाड़ तलाश रहे हैं लोग

गूगल सर्च ट्रेंड से एक दिलचस्प बात सामने आई, जिसमें पाया गया कि लोग Musical.ly सर्च कर रहे थे।

Update: 2019-04-19 11:35 GMT

नई दिल्ली: पॉपुलर शॉर्ट वीडियो ऐप TikTok को एंड्रॉयड और iOS दोनों प्लैटफॉर्म से बुधवार को ब्लॉक कर दिया गया है। यानी कि अब यूजर्स इस ऐप को डाउनलोड नहीं कर सकते हैं। ऐसे में भारतीय यूजर्स ने गूगल पर इस ऐप को डाउनलोड करने जुगाड़ ढूंढने शुरू कर दिए।

गूगल सर्च ट्रेंड्स के मुताबिक, TikTok बैन होने के बाद से ही भारतीय यूजर्स ने ऑनलाइन ‘how to download TikTok’ सर्च करना शुरू कर दिया।

यह भी देखे:‘गॉडजिला-2 किंग ऑफ द मॉन्स्टर’ भारत में 31 मई को प्रदर्शित होगी

इतना ही नहीं बहुत से लोगों ने इस बात पर यकीन ही नहीं किया, कि TikTok ऐप को बैन कर दिया गया है। कि क्या यह सच में अब इस ऐप को डाउनलोड नहीं किया जा सकेगा।

गूगल सर्च ट्रेंड से एक और दिलचस्प बात सामने आई है, जिसमें पाया गया कि लोग Musical.ly सर्च कर रहे थे। ग्राफ के मुताबिक, मंगलवार को बड़ी संख्या में लोगों ने musical.ly सर्च किया। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि वह टिकटोक तलाश रहे थे या इसका विकल्प ढूंढ रहे थे। प्ले स्टोर पर टिकटॉक की तरह कई ऐप्स मौजूद हैं। जिसमें Vigo Video, LIKE Video और togetU जैसी ऐप्स शामिल हैं।

TikTok ऐप पिछले एक साल में कुछ ज्यादा ही लोकप्रिय हुआ है। कंपनी ने पहले इसे म्यूजिकली (musical.ly) के नाम से लॉन्च किया था, लेकिन बाद में इसका नाम बदलकर टिक टॉक (TikTok) रख दिया गया।

यह भी देखे:कांग्रेस ने देश को परिवारवाद और जातिवाद दिया: बीजेपी

रिपोर्ट से मिली जानकारी के मुताबिक अब तक इस ऐप को दुनियाभर में तकरीबन 100 करोड़ से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है। TikTok के ऐप स्टोर से रिमूव होने के बाद भी इसे वो लोग इस्तेमाल कर सकते हैं जिनके फोन में यह पहले से मौजूद है।

इस कंपनी के अधिकार चीनी कंपनी बाइटडांस (Bytedance) के पास है, जो दुनिया की सबसे ज्यादा वैल्यू वाली स्टार्टअप कंपनियों में से एक है।

Tags:    

Similar News