Ulajh Movie Story: झूठ, धोखे व विश्वासघात में उलझी जान्हवी कपूर, पढ़े फिल्म उलझ की कहानी

Ulajh Movie Story In Hindi; जान्हवी कपूर की फिल्म उलझ एक राजनीतिक ड्रामा पर आधारित फिल्म है, जिसमें जान्हवी कपूर झूठ, धोखे व विश्वासघात में उलझी हुई है।

Written By :  Shikha Tiwari
Update: 2024-04-17 09:28 GMT

Ulajh Movie Story In Hindi

Ulajh Movie Story In Hindi: जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) जोकि श्रीदेवी व बोनी कपूर की बेटी है। इस समय बॉलीवुड का जाना-माना नाम बन चुकी है। वो बॉलीवुड की कई सारी फिल्मों में काम कर चुकी है। तो वहीं जान्ह्रवी कपूर के फैंस को उनके आने वाली फिल्मों का बेसब्री से इंतजार रहता है। जान्हवी कपूर काफी लंबे समय से अपनी अपकमिंग फिल्म Ulajh को लेकर चर्चा में थी। फिल्म के रिलीज डेट पर से पर्दा उठ चुका है। जान्हवी कपूर की फिल्म उलझ गुलशन देवैया व रोशन मैथ्यू ने सुधांसु सरिया द्वारा निर्देशित राजनीतिक थ्रिलर, फिल्म Ulajh के बारे में कहा जा रहा है कि इस फिल्म में जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) एक भारतीय विदेश सेवा अधिकारी की भूमिका में नजर आने वाली है। चलिए जानते हैं, कि फिल्म उलझ की कहानी क्या होगी। 

उलझ मूवी स्टोरी (Ulajh Movie Story In Hindi)-

जान्हवी कपूर की फिल्म Ulajh की कहानी एक राजनीतिक थ्रिलर फिल्म है। जिसमें जान्हवी कपूर एक IFS के किरदार में नजर आने वाली है।फिल्म उलझ आपको एक रोलरकोस्टर यात्रा पर ले जाने वाली है। जान्हवी कपूर द्वारा अभिनीत सुहाना नाम की एक युवा राजनायिक के जीवन को इस फिल्म में दिखाया गया है। जिसका जीवन धोखे व साजिशों के जाल में फंसने के बाद एक बड़ा मोड़ लेता है। गुलशन देवैया इस फिल्म में जान्हवी से कहते हुए नजर आते हैं कि- सुहाना तुन्हें क्या लगता है, तुमने जो कुछ भी किया, देश के लिए किया? विश्वासघात, वफादारी, ये सिर्फ हम जैसे लोगों को फंसाने के लिए बनाए गए शब्द हैं। ये राष्ट्र सीमाएं तो बस रेत पर खींची गई रेखाएँ हैं, उनका कोई मूल्य नहीं है। जिसपर जान्हवी कपूर कहती है कि- विश्वासघात की कीमत जीवन है- अपना दे दो या किसी और का ले लो। 

उलझ मूवी कब रिलीज होगी (Janhvi Kapoor Ulajh Release Date)-

जान्हवी कपूरी (Janhavi Kapoor) की फिल्म Ulajh की शूटिंग पिछले साल ही पूरी हो चुकी थी। अब जाकर फिल्म के रिलीज डेट पर से पर्दा उठ गया है। बता दे कि ये एक राजनीतिक थ्रिलर फिल्म होगी। जोकि सिनेमाघरो में 5 जुलाई 2024 को रिलीज होगी। इसके साथ ही फिल्म का टीजर भी जारी किया गया है।

उलझ मूवी कास्ट (Ulajh Movie Cast)-

उलझ मूवी (Ulajh Movie) में जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) के अलावा राजेश तेलंग, मियांग चांग, आदिल हुसैन, राजेंद्र गुप्ता व जितेंद्र जोशी मुख्य किरदार में नजर आएंगे।

जान्हवी कपूर अपकमिंग फिल्म (Janhvi Kapoor Upcoming Movie)-

जान्हवी कपूर उलझ फिल्म के अलावा मिस्टर एंड मिसेज माही (Mr & Mr Mahi) में नजर आएंगी। इस फिल्म का निर्देशन शरण शर्मा ने किया है। 

Tags:    

Similar News