Ulajh Release Date: जान्हवी कपूर की पॉलीटिकल ड्रामा फिल्म इस दिन होगी रिलीज, जाने कहानी

Ulajh Movie Release Date: जान्हवी कपूर की राजनीतिक ड्रामा फिल्म Ulajh की रिलीज डेट पर से पर्दा उठ गया है, जानिए किस दिन रिलीज होगी Ulajh व फिल्म की कहानी

Written By :  Shikha Tiwari
Update: 2024-04-13 10:40 GMT

Ulajh Release Date 

Ulajh Release Date: जान्हवी कपूर जोकि श्रीदेवी व बोनी कपूर की बेटी है। इस समय बॉलीवुड का जाना-माना नाम बन चुकी है। वो बॉलीवुड की कई सारी फिल्मों में काम कर चुकी है। तो वहीं जान्ह्रवी कपूर के फैंस को उनके आने वाली फिल्मों का बेसब्री से इंतजार रहता है। जान्हवी कपूर काफी लंबे समय से अपनी अपकमिंग फिल्म Ulajh को लेकर चर्चा में थी जिसकी शूटिंग Janhvi Kapoor की फिल्म Ulajh को लेकर आज ताजा अपडेट सामने आई है। फिल्म के पोस्टर के साथ ही साथ फिल्म के रिलीज डेट पर से भी पर्दा उठा दिया गया है। गुलशन देवैया व रोशन मैथ्यू ने सुधांसु सरिया द्वारा निर्देशित राजनीतिक थ्रिलर, फिल्म Ulajh के बारे में कहा जा रहा है कि इस फिल्म में जान्हवी कपूर एक भारतीय विदेश सेवा अधिकारी की भूमिका में नजर आने वाली है। जानिए कब रिलीज होगी Ulajh

उलझ मूवी कब रिलीज होगी (Janhvi Kapoor Ulajh Release Date)-

जान्हवी कपूरी (Janhavi Kapoor) की फिल्म Ulajh की शूटिंग पिछले साल ही पूरी हो चुकी थी। अब जाकर फिल्म के रिलीज डेट पर से पर्दा उठ गया है। बता दे कि ये एक राजनीतिक थ्रिलर फिल्म होगी। जोकि सिनेमाघरो में 5 जुलाई 2024 को रिलीज होगी। इसके साथ ही फिल्म का पोस्टर भी जारी किया गया है। 

उलझ मूवी कास्ट (Ulajh Movie Cast)-

उलझ मूवी (Ulajh Movie) में जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) के अलावा राजेश तेलंग, मियांग चांग, आदिल हुसैन, राजेंद्र गुप्ता व जितेंद्र जोशी मुख्य किरदार में नजर आएंगे। 

उलझ मूवी स्टोरी (Ulajh Movie Story In Hindi)-

जान्हवी कपूर की फिल्म Ulajh की कहानी एक राजनीतिक थ्रिलर फिल्म है। जिसमें जान्हवी कपूर एक IFS के किरदार में नजर आने वाली है। और इसे देशभक्तों के एक प्रमुख परिवार के नायक की यात्रा के रूप बताया जा रहा है, जो अपने गृह क्षेत्र से दूर एक खतरनाक व्यक्तिगत साजिश में उलझ के रह जाती है। 

जान्हवी कपूर अपकमिंग फिल्म (Janhvi Kapoor Upcoming Movie)-

जान्हवी कपूर उलझ फिल्म के अलावा मिस्टर एंड मिसेज माही (Mr & Mr Mahi) में नजर आएंगी। इस फिल्म का निर्देशन शरण शर्मा ने किया है। 

Tags:    

Similar News