September Movie Releases 2024 : सितंबर के महीने में सिनेमाघरों में रिलीज होंगी ये फिल्में

Bollywood Movie Releases September 2024: सितंबर के महीने में बॉलीवुड की एक के बाद एक कई सारी धमाकेदार फिल्में रिलीज होने वाली है, जिनके नाम इस प्रकार है।

Written By :  Shikha Tiwari
Update: 2024-08-26 11:17 GMT

September Movies Releases 2024 (Image- Social Media) 

September Bollywood Movie Releases 2024: अगस्त का महीना खत्म होने वाला है और इसके साथ ही सिंतबर के महीने की शुरूआत होने वाली है। अगस्त की ही तरह सिंतबर में सिनेमाघरों में कई सारी हिंदी फिल्में रिलीज होने को तैयार है। जिसमें सबसे ज्यादा चर्चा में जो फिल्में हैं, उनके नाम कुछ इस प्रकार चलिए जानते हैं, सितंबर के महीने में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने वाली फिल्मों की लिस्ट के बारे में की कौन-कौन सी फिल्में सितंबर के महीने में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

सितंबर में रिलीज होने वाली बॉलीवुड फिल्में 2024 (Upcoming Bollywood Movies Release In September 2024 In Hindi)-

इमरजेंसी मूवी रिलीज डेट (Emergency Movie Release Date)-

कंगना रनौत की मोस्ट अवेटेड फिल्म जोकि काफी दिनों से सुर्खियों में छाई हुई है। जिसमें कंगना रनौत ने भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी का किरदार निभाया है। और इसके साथ ही फिल्म की कहानी उस समय की है, जब इंदिरा गाँधी द्वारा पूरे भारत वर्ष में इमरजेंसी लगाया गया था। आज भी भारत मेंं जबभी इमरजेंसी का जिक्र होता है, सबसे पहले इंदिरा गाँधी के शासल के समय को याद किया जाता है। अब उस दौर को बड़े पर्दे पर कंगना रनौत लेकर आ रही है। इमरजेंसी 6 सिंतबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म को लेकर लगातार विरोध किया जा रहा है। क्योंकि कंगना रनौत बीजेपी की नेता है और ये फिल्म कांग्रेस की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी पर आधारित है। 

द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम रिलीज डेट ( The Greatest Of All Time Release Date In Hindi)-

थलपति विजय की मोस्ट अवेटेड फिल्म द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम भी सिंतबर के महीने में ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है, अब दर्शकों को फिल्म का बेसब्री से इंतजार है, इस फिल्म में थलपति विजय ने डबल रोल निभाया है। बाप और बेटे दोनों का किरदार थलपति विजय ने ही निभाया है। The Greatest Of All Time जोकि एक पैन इंडिया फिल्म है, सिनेमाघरों में 5 सिंतबर 2024 को रिलीज होगी। 

द बंकिघम मर्डर्स रिलीज डेट (The Buckingham Murders Release Date In Hindi)-

करीना कपूर की फिल्म The Buckingham Murders जिसका टीजर रिलीज किया जा चुका है। ये फिल्म भी सिंतबर के महीने में ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी। बता दे कि कंगना रनौत की ये फिल्म 13 सितंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

युधरा मूवी रिलीज डेट (Yudhra Movie Release Date In Hindi)-

सिद्धांत चतुर्वेदी, राघव जुरेल की फिल्म युधरा भी सिंतबर के महीने में ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ये फिल्म 20 सितंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

देवारा पार्ट 1 रिलीज डेट (Devara Part 1 Release Date In Hindi)-

जूनियर एनटीआर और जान्हवी कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म जिसका दर्शकों को काफी लंबे समय से इंतजार था। सिंतबर के महीने में सिनेमाघरों में रिलीज होने को तैयार है। इस फिल्म में लाल समुद्र की कहानी को दर्शाया जाएगा। देवारा 27 सिंतबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ये एक पैन इंडिया फिल्म है, बॉक्स ऑफिस पर तगड़ा कलेक्शन करने वाली है। 

Tags:    

Similar News