Vikram Gokhale Death: दिग्गज अभिनेता विक्रम गोखले का पुणे के एक अस्पताल में निधन, हालत में सुधार के बाद आई बुरी खबर

Vikram Gokhale Death: पुणे के एक अस्पताल में इलाज करा रहे 77 वर्षीय विक्रम गोखले का आज निधन हो गया, जिसकी पुष्टि उनके परिवार ने की है।

Update: 2022-11-26 10:13 GMT

Vikram Gokhale Death (Image Credit-Social Media)

Click the Play button to listen to article

Vikram Gokhale Death: पुणे के एक अस्पताल में इलाज करा रहे 77 वर्षीय विक्रम गोखले का आज निधन हो गया, जिसकी पुष्टि उनके परिवार ने की है। उनका पार्थिव शरीर शाम 4 बजे पुणे के बालगंधर्व रंगमंदिर में परिवार और दोस्तों के अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा, जिसके बाद शाम 6 बजे पुणे के वैकुंठ श्मशान भूमि में अंतिम संस्कार किया जाएगा।"

दिग्गज अभिनेता विक्रम गोखले का निधन

अस्पताल के अधिकारियों ने कहा था कि दिग्गज अभिनेता में सुधार के कुछ संकेत दिख रहे थे, लेकिन शनिवार को उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्हें वापस वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया। एक्टर की हालत गंभीर थी और वो पिछले 15 दिनों से भी ज़्यादा समय से अस्पताल में भर्ती थे। उनकी पत्नी ने इस बात की पुष्टि की थी कि विक्रम गोखले क्र कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। उनके परिवार में पत्नी वृषाली गोखले और दो बेटियां हैं।

बेहतरीन अभिनेता थे विक्रम गोखले

विक्रम गोखले ने संजय लीला भंसाली निर्देशित फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' (1999) में ऐश्वर्या राय बच्चन के पिता के रूप में एक प्रभावशाली प्रदर्शन दिया था। विक्रम गोखले ने 'हे ​​राम', 'तुम बिन', 'भूल भुलैया', 'हिचकी' और 'मिशन मंगल' जैसी बॉलीवुड हिट फिल्मों में भी काम किया है। उनकी आखिरी बॉलीवुड फिल्म 'निकम्मा' (2022) थी, जिसमें अभिमन्यु दासानी, शर्ली सेतिया और शिल्पा शेट्टी ने अहम् भूमिका निभाई थी। विक्रम गोखले की पुणे में एक अभिनय अकादमी थी, जहाँ वे पिछले कई वर्षों से अपनी पत्नी के साथ रहते थे।

मीडिया से बात करते हुए, विक्रम गोखले ने याद दिलाया था कि कैसे अमिताभ बच्चन ने बॉलीवुड में अपने शुरुआती दिनों में उनकी मदद की थी। उन्होंने कहा था कि "जब मैंने इस इंडस्ट्री में प्रवेश किया तो मैं बहुत संघर्ष से गुज़रा। मैं भारी आर्थिक तंगी से गुजर रहा था और मुंबई में आश्रय की तलाश कर रहा था। अमिताभ बच्चन को जब इस बात का पता चला तो उन्होंने खुद मनोहर जोशी को पत्र लिखा, जो 1995-99 के दौरान महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री थे। और उनकी सिफारिश से ही मुझे सरकार से घर मिला है। मेरे पास अभी भी वो पत्र मेरे रखा हुआ है। जिसे मैंने फ्रेम किया हुआ है। मुझे बहुत गर्व है कि वो मुझे जानते है और मैं उन्हें जानता हूं। हम पिछले 55 सालों से दोस्त हैं। मैं सिर्फ उनके रवैये और स्वभाव से प्यार करता हूं।" 

Tags:    

Similar News