OMG: विनोद खन्ना को पाने की जिद में ये एक्ट्रेस करती थी कुछ ऐसी हरकतें, पर नहीं हुआ सपना पूरा

Update:2017-04-13 15:54 IST
OMG: विनोद खन्ना को पाने की जिद में ये एक्ट्रेस करती थी कुछ ऐसी हरकतें, पर नहीं हुआ सपना पूरा
  • whatsapp icon

मुंबई: बॉलीवुड में दयावान, कुर्बानी और अमर अकबर एंथोनी जैसी सुपर हिट फिल्में देने वाले एक्टर विनोद खन्ना का वो रौबदार चेहरा और गठीला बदन शायद ही कोई भूल सकता है। अपने टाइम मे लोग उन्हें अमिताभ बच्चन को टक्कर देने वाला स्टार कहते थे। पर हाल ही में उनकी जैसी तस्वीर वायरल हुई, उससे उनके फैंस काफी दुखी हुए। पर आपको यह जानकर हैरानी होगी कि विनोद खन्ना के लिए उनके टाइम की एक्ट्रेसेस पागल थी।

एक टाइम था, जब एक्ट्रेसेस उनके साथ फिल्म करने के लिए बेताब रहती थी। ख़ास बात तो यह है कि एक्ट्रेसेस विनोद खन्ना के साथ रोमांटिक सीन करने लिए डायरेक्टर से सीन्स तक डलवाती थी। लेकिन विनोद खन्ना इन सब बातों में ख़ास इंट्रेस्ट नहीं लेते थे। उनकी इसी खासियत पर सैफ अली खान की वाइफ रह चुकी बॉलीवुड एक्ट्रेस अमृता सिंह भी फ़िदा थी।

आगे की स्लाइड में जानिए क्या किया था अमृता सिंह ने विनोद खन्ना के लिए

विनोद खन्ना की एक्ट्रेसेस पर ध्यान ना देने वाली हैबिट ने अमृता सिंह को काफी परेशान कर रखा था। वह उनकी इस बात पर फ़िदा थी। एक बार फिल्म 'बंटवारा' की शूटिंग के टाइम अमृता सिंह ने अपने ब्वॉयफ्रेंड रवि को चिढ़ाने के लिए विनोद खन्ना के सामने कई पापड़ बेले, पर उनपर इस हसीना की अदाओं का कोई जादू नहीं चला। उन्होंने हर वो तरीका अपनाया. जो एक लड़की लड़के को पटाने के लिए कर सकती है। लेकिन विनोद खन्ना ने एक बार भी नहीं ध्यान दिया।

तब अमृता सिंह के ब्वॉयफ्रेंड रवि ने उनका खूब मजाक उड़ाया और उनसे कहा 'ये अंगूर कुछ ज्यादा ही खट्टा है।' रवि के मजाक को सुनकर अमृता ने विनोद खन्ना को अपना बनाने की जिद पकड़ ली, पर वह कामयाब नहीं हो सकी। विनोद खन्ना जी ने उनसे दोस्ती ही रखी।

बता दें कि अगर विनोद खन्ना ओशो की शरण में नहीं जाते, तो वह अमिताभ बच्चन को टक्कर दे सकते थे।

आगे की स्लाइड में देखिए विनोद खन्ना के साथ अमृता सिंह की एक और खूबसूरत तस्वीर

 

Tags:    

Similar News