Viswam Release Date: गोपीचंद विश्वम में हत्यारे की भूमिका में, जाने रिलीज डेट व कहानी

Viswam Release Date: साउथ के सुपर स्टार Gopichand की अगली फिल्म Viswam का पोस्टर जारी कर दिया गया है, जानिए किस दिन रिलीज होगी विश्वम

Update: 2024-04-12 07:29 GMT

Viswam Movie Gopichand Release Date 

Viswam Movie Release Date: साउथ के फेमस सुपरस्टार गोपीचंद )Gopichand) की फिल्म है। गोपीचंद (Gopichand) की कोई भी फिल्म सिनेमाघरो में आती है वो आते ही छा जाती है। ईदं के अवसर पर गोपीचंद ने अपने फैंस को ईंदी देते हुए अपनी 32वीं फिल्म का अनाउंसमेंट कर दिया है। इस फिल्म का नाम हैं विश्वम जिसकों गोपीचंद के फैंस Gopichand 32 के नाम से भी जानते है। गोपीचंद के फैंस को उनकी अपकमिंग फिल्म (Viswam Movie) का बेसब्री से इंतजार था और अब जाकर फाइनली गोपीचंद ने अपनी अपकमिंग फिल्म Viswam का अनाउंसमेंट कर दिया है। गोपीचंद की फिल्म Viswam की पहली झलक कल मेकर्स द्वारा जारी की गई। जिसमें गोपीचंद का लुक एकदम अलग दिखाई दे रहा है। बता दे कि फिल्म की कहानी हिमांचल प्रदेश की वादियों पर आधारित है। तो वहीं गोपीचंद एक हत्यारे के किरदार में नजर आ रहे है। चलिए जानते है Viswam के बारे में

गोपीचंद विश्वम कब रिलीज होगी। (Gopichand Viswam Release Date)-

Full View


गोपीचंद (Gopichand) की और निर्देशक श्रीनु वैतला की अगली फिल्म का शीर्षक और पहली झलक गुरुवार को ईद के मौके पर जारी कर दी गई है। इसके साथ ही साथ फिल्म में गोपीचंद के लुक को दर्शाया गया है। बता दे कि फिल्म में गोपीचंद का लुक एकदम हटकर है। Gopichand की फिल्म विश्वम कब रिलीज (Viswam Release Date) होगी। इसके बारे में अभी कोई अपडेट सामने नहीं आया है। लेकिन इतना कहा जा सकता है कि गोपीचंद (Gopichand) की विश्वम इस साल के अंत तक सिनेमाघरों में रिलीज हो जाएगी। 

गोपीचंद की मूवी विश्वम की कहानी (Gopichand Movie Viswam Story In Hindi)-

गोपीचंद (Gopichand Movie) की फिल्म विश्वम (Viswam Movie) की पहली झलक सामने आई है, जिसकी शुरूआत हिमाचल प्रदेश में होने वाले शादी समारोहों से होती है। जिसमें दूल्हा व दुल्हन अपने प्रियजनों के साथ जश्न मनाते है। संगीतकार विभिन्न वाद्ययंत्र बजाते है। एक पुजारी मंत्रों का जाप करता है और रसोइये एक स्वादिष्ट दावत तैयार करते है। जहाँ गोपीचंद कंधे पर गिटार लेकर वहाँ पर आते है। जिसमें से मशीन गन निकलता है। 

जिसके बाद वह अचानक से शादी में गोलाबारी शुरू कर देते है। जिससे पुजारी समेत वहाँ मौजूद दूल्हा, दुल्हन व अन्य लोगो की मृत्यु हो जाती है। वह अपने लिए कुछ खाना परोसते है और कहते है। , “दाने दाने पे लिखा, खाने वाले का नाम…इसपे लिखा मेरा नाम।” (हर दाने पर इसे खाने वाले का नाम लिखा है, इस पर मेरा नाम है)।" जिसमें से एक कहता है कि आपको बिरयानी चाहिए तो बता देते वो दे देते आपको उन्हें मारने की जरूरत नहीं थी। 

विश्वम फिल्म कास्ट (Viswam Movie Cast)-

विश्वम (Viswam Movie) का निर्देशन श्रीनु ने किया है। व पीपुल मीडिया फैक्ट्री व वेणु डोनेपुडी के स्टूडियों के तहत टीजी विश्व द्वारा निर्मित किया गया है। तो वहीं चैतन भारद्वाज फिल्म को संगीत दिया है। अमर रेड्डी कुदुमला संपादक है। किरण मन्ने कला निर्देशक है। फिल्म में मुख्य किरदार में गोपीचंद (Gopichand) है। इनके अलावा अन्य किरदारों के बारे में नहीं बताया गया है। 

Tags:    

Similar News